उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि नए साल के पहले दिन उन्हें इतनी बड़ी सौगात मिलेगी। इस उपलब्धि पर यह दोनों अब फूले नहीं समा रहे हैं।


प्रयागराज (ब्यूरो)। जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के दो सामान्य कार्यकर्ताओं को नए साल का अनमोल तोहफा दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट से प्रयागराज भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजक यश विक्रम त्रिपाठी व सह संयोजक विनय श्रीवास्तव को फॉलो बैक किया है। बता दें कि माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर पीएम मोदी के 52.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वह लगभग 2381 लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं।बेहद उत्साहित हैं कार्यकर्ता
पीएम से फॉलो बैक पाकर दोनों कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। दारागंज निवासी यशविक्रम त्रिपाठी ने दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट से बात करते हुए कहा कि पीएम से आशीर्वाद मिलना हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए बहुत सम्मान की बात है। इससे आम कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत बढ़ जाता है। शांतिपुरम निवासी विनय श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में एक नरेंद्र मोदी से फॉलो बैक पाकर वह इमोशनल हो गए हैं। जिसे वह अपना सोर्स ऑफ इंस्पिरेशन मानते हैं उससे ऐसा आशीर्वाद मिलना किसी भी आम कार्यकर्ता के लिए बड़ी सौगात है। prayagraj@inext.co.in

Posted By: Inextlive