एक तीर से दो निशाने का दांव पड़ा उल्टा
-धूमनगंज में हुए बेबी मर्डर केस का एसपी सिटी ने किया खुलासा, पति सहित तीन गिरफ्तार
-खुलासे में वही तथ्य आए सामने, जो दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट पहले ही कर चुका है प्रकाशितPRAYAGRAJ: मुंडेरा मंडी के पास सोमवार की शाम हुए बेबी मर्डर केस के तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया। एक आरोपित अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने हत्या की जो वजह बताई उसे सुनकर अफसर भी दंग रह गए। घटना में प्रयोग की गई एयर गन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा किए गए खुलासे में वही सारे तथ्य सामने आए, जिसे दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट ने छह नवंबर के अंक में प्रकाशित कर चुका है।एयरगन भी हुई बरामदघटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बेबी की हत्या उसके पति मो। रईस ने ही की थी। मूल रूप से बलरामपुर जनपद स्थित उतरौला थाना के देवरियापरसपुर गांव निवासी रईश यहां धूमनगंज के नीमसराय में रहता था। रईश की दो पत्नियां थीं। पहली मृतक बेबी व दूसरी पिंकी उर्फ आलिया है। शादी के बाद से कोई बच्चे नहीं हुए। रईस पिछले दस वर्षो से हरवारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर मो। अशरफ पुत्र मकबूल के यहां नौकर था। उसी के घर बेबी भी बर्तन चौका किया करती थी। दूसरी पत्नी हरवारा में ही एक स्कूल में शिक्षक है।
हो गया था परेशानदो बीवियों के बीच फंसा रईस परेशान हो गया था। उसकी इस परेशानी का अशरफ फायदा उठाना चाहता था। अशरफ का ननकू आदि से जमीन को लेकर विवाद था। अशरफ ने अपने भाई अतहर के साथ मिलकर रईस को समझाया कि यदि वह अपनी पत्नी बेबी की हत्या कर दे तो उससे उसका पिंड छूट जाएगा और वह अपने दुश्मन ननकू आदि को फंसा भी देगा। अशरफ व उसके भाई अतहर के कहने पर रईस ने मरियाडीह निवासी अशरफ के साथ मिलकर पत्नी बेबी को एयरगन से गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मो। अशरफ, शाहबान व रईस को गिरफ्तार कर लिया है। अतहर की तलाश में दबिश जारी है।