07 महीने, 08 कैंप, 750 जॉब
-क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की तरफ से लगने वाली जॉब फेयर में आती हैं कई कंपनियां
PRAYAGRAJ: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बड़े पैमाने पर लोगों को जॉब मुहैया करा रहा है। इस फाइनेंशियल ईयर में अभी तक कुल आठ रोजगार कैंप लगाए जा चुके हैं। पिछले सात महीनों में लगाए गए इन रोजगार कैंप के दौरान 750 लोगों को जॉब प्रोवाइड कराई गई है। गौरतलब है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की तरफ से करीब हर महीने एक जॉब फेयर ऑर्गनाइज किया जाता है। इस जॉब फेयर में देश की अलग-अलग कंपनियां पार्टिसिपेट करती हैं। यह कंपनियां क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को जॉब का अवसर मुहैया कराती हैं। 07 महीने में आठ रोजगार कैंप लगाए गए। 16 कंपनियां जॉब फेयर में आई। 3250 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। 750 लोगों को रोजगार मिला। 49 महिलाओं को भी मिला रोजगार। महिलाओं को भी रोजगारक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में महिलाओं को भी खूब जॉब दी है। डिफरेंट जॉब फेयर के दौरान ग्रीन फील्ड एचआर सर्विस और ओम हिमालयन एग्रोटेक प्रालि कंपनी ने 49 महिलाओं को जॉब के लिए सेलेक्ट किया।
बॉक्स ऐसे कराएं सेवायोजन में रजिस्ट्रेशन -सेवायोजन विभाग उप्र द्वारा www.sewayojan.up.nic.in पोर्टल बनाया गया है। -इस पोर्टल पर बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं नियोजकों के पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।-रजिस्ट्रेशन के लिए बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं नियोजकों द्वारा यूजर नेम एवं पासवर्ड बनाया जाएगा।
-इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन कर यूजर द्वारा अपनी एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल देनी होती है। -इसके बाद मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर मैसेज के जरिए आपके रजिस्ट्रेशन की सूचना आ जाती है। -जब भी सेवायोजन कार्यालय कोई जॉब फेयर ऑर्गनाइज कराता है तो वह रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के मोबाइल और ई-मेल पर इसकी सूचना भेज देता है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 15 से 16 बार जॉब फेयर ऑर्गनाइज कराया जाता है। इसमें देशभर की अलग -अलग प्रतिष्ठित कंपनियां पार्टिसिपेट करती हैं। कंपनियां प्रयागराज, दिल्ली व यूपी के शहरों में पोस्िटग के लिए प्रतिभागी का चयन करती हैं। कंपनी के मानक पर सही उतरने वाले को रोजगार दिया जाता है। जो लोग रोजगार ढूंढ रहे हैं, वह हमारे ऑफिस में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। -रत्नाकर अस्थाना सहायक निदेशक, सेवायोजन प्रयागराज मंडल