-प्रो। आलोक दुबे की स्मृति में भूगोल डिपार्टमेंट ने की शुरुआत

-पहली बार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में किसी डिपार्टमेंट की ओर से शुरू हुआ मेधावियों का सम्मान

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में किसी डिपार्टमेंट की ओर से पहली बार अपने विभाग के मेधावियों का सम्मान किया जाना है। इसकी पहल यूनिवर्सिटी के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट की ओर से की जा रही है। इस बारे में ज्योग्राफी डिपार्टमेंट के कोआर्डिनेटर प्रो। एआर सिद्दीकी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में अभी किसी भी डिपार्टमेंट में ऐसी शुरुआत नहीं की है। अभी तक अलग-अलग शिक्षाविद व अन्य प्रमुख लोगों के नाम मेधावियों को मेडल दिए जाने की परम्परा है। पहली बार किसी विभाग की ओर से अपने ही विभाग के टॉपर को ये सम्मान दिया जाना है। इसकी शुरुआत अभी तक ज्योग्राफी डिपार्टमेंट में कार्यरत रहे स्व। प्रो.आलोक दुबे के नाम से दिया जाना है। जिसमें टॉपर को ये मेडल दिया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रो.आलोक दुबे की पत्‍‌नी ममता दुबे के प्रयास से हुआ है।

यूजी व पीजी के टापर को मिलेगा सम्मान

कोआर्डिनेटर प्रो। एआर सिद्दीकी ने बताया कि यह सम्मान यूजी और पीजी दोनों ही टॉपर को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व एचओडी और भूगोल डिपार्टमेंट के फाउंडर प्रो। रामनाथ दुबे के बर्थडे पर 15 नवम्बर को यूनिवर्सिटी के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट का फाउंडेशन डे मनाया जाता है। ऐसे में एक नवम्बर को प्रो। आलोक दुबे की जयंती पर उनकी याद में विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रो। आलोक दुबे मेमोरियल लेक्चर 2019 का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें यूपी और पीजी के भूगोल विभाग के टॉपर को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर आईआईटी बीएचयू के पूर्व सरवेयर जनरल ऑफ इंडिया डॉ। पृथविश नाग, वाइस चांसलर प्रो। रतन लाल हांगलू और राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो। केएन सिंह मौजूद रहेंगे।

Posted By: Inextlive