गायब मिला पूरा का पूरा डिपार्टमेंट, बीते दिनों सुर्खियों में रहा है संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग

ALLAHABAD: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर आरएल हांगलू ने मंडे मार्निग कैम्पस में स्थित विभागों का दौरा किया। इसमें संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग में निरीक्षण के दौरान एक भी शिक्षक मौके पर नहीं मिला। इससे वीसी काफी नाराज हुये। यहां से वे साइकोलॉजी डिपार्टमेंट गये। वहां भी नजारा कुछ संगीत विभाग जैसा ही रहा। कोई भी कर्मचारी विभाग में नहीं मिला। दोनो विभागों के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।

सुधरने का नाम नहीं ले रहे

गौरतलब है कि करेंट में संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग की हालत काफी नाजुक है। विभाग में एकेडमिक एक्टिविटीज न होने को लेकर छात्र कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। यह विभाग लड़कियों के साथ बदसलूकी को लेकर भी बीते समय सुर्खियों में रहा। इसके अलावा संगीत विभाग में एडमिशन कार्य में धांधली आदि के भी आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में यह विभाग शुरु से ही एयू एडमिनिस्ट्रेशन की नजर में चढ़ा हुआ है। लेकिन यहां पढ़ाने वाले शिक्षक सुधरने का नाम नहीं ले रहे।

गुरुजी की राह पर कर्मचारी

वीसी को लगातार इस विभाग में कक्षाएं न चलने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद मंडे को वीसी संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग में सुबह 10 बजे के पहले ही औचक निरीक्षक के लिये पहुंच गये। वहां पता चला कि शिक्षकों के आने जाने का कोई समय नहीं है। यही हाल कर्मचारियों का भी है। इसके बाद वीसी ने सभी को शो कॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया। इसी के बगल स्थित साइकोलॉजी डिपार्टमेंट में भी वीसी गये तो वहां भी कोई कर्मचारी नहीं मिला। कुछ शिक्षक भी गायब मिले।

संगीत विभाग में एक भी शिक्षक मौके पर नहीं मिला। यूनिवर्सिटी में क्लासेस की टाईमिंग फाइव डे वीक होने के बाद दिन में नौ से शाम पांच बजे हो चुकी है। ऐसे में सुबह के सत्र में शिक्षकों का क्लास न लेना चिंता की बात है। साइकोलॉजी विभाग का भी यही हाल मिला। दोनों विभाग में लापरवाही करने वाले सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस दी जा रही है।

प्रोफेसर एनके शुक्ला, रजिस्ट्रार, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी

Posted By: Inextlive