-दिन में सामान्य रहेगा मौसम, रात में बढ़ जाएगी ठंड

-मौसम विभाग ने की फोरकास्टिंग, 26 जनवरी के बाद ही गलन से राहत

PRAYAGRAJ: इस साल मौसम का गजब खेल चल रहा है। बर्फीली हवाओं के साथ ही बारिश का सिलसिला जारी है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से एक-दो दिन राहत मिलती है। अचानक फिर मौसम का मिजाज गड़बड़ हो जाता है। 26 जनवरी तक इस जबर्दस्त ठंड से राहत मिलने की उम्मीद बहुत ही कम है। मौसम विभाग के अनुसार बर्फीली हवाओं का सितम इस पूरे महीने जारी रहेगा।

बुधवार से बढ़ेगी गलन

हिमाचल प्रदेश में बर्फीले तूफान ने कहर मचा रखा है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं कहर ढा रही हैं। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में बना रहेगा। इस वजह से बर्फीली हवाएं चलती रहेंगी, जो ठंड बढ़ा रही हैं। बर्फीली हवाओं की वजह से ही मिनिमम टेम्प्रेचर सोमवार को आठ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी फोरकास्टिंग के अनुसार 22 जनवरी यानी बुधवार से गलन और बढ़ेगी। मिनिमम टेम्प्रेचर सात या फिर उससे भी नीचे जा सकता है। हालांकि दिन में धूप खिलने के चलते मौसम सामान्य रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

---------

यह है फोरकास्टिंग

डेट मिनिमम मैक्सिमम

20 जनवरी 8.0 22.0

21 जनवरी 9.0 22.0

22 जनवरी 8.0 23.0

23 जनवरी 7.0 21.0

24 जनवरी 7.0 21.0

25 जनवरी 7.0 22.0

26 जनवरी 7.0 22.0

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी की वजह से ही मैदानी इलाकों में इस बार ठंड का मौसम काफी लंबा खिंच रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चल रही हैं जो ठंड को बढ़ा रही है। इस पूरे महीने फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

-प्रो। एआर सिद्दीकी

विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी

Posted By: Inextlive