-पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, बारा थानाक्षेत्र में हुई घटना

पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, बारा थानाक्षेत्र में हुई घटना

PRAYAGRAJ: PRAYAGRAJ: दरवाजा खुलवा कर गुरुवार रात कातिलों ने सुनीता कुशवाहा (भ्ख्) को मौत के घाट उतार दिया। वह अंदर से कुंडी बंद कर घर में थीं। हत्यारों ने बाहर से उन्हें आवाज दी। कहा, अम्मा दरवाजा खोलो। उन्होंने सोचा कि बेटे आवाज दे रहे हैं। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, कातिलों ने हमलाकर उन्हें मार डाला। वजनी चीज से किए गए प्रहार से उनका सिर फट गया और खून से लथपथ होकर वह गिर पड़ीं। उनके गिरते ही कातिल भाग खड़े हुए। शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति को छोड़ दिया था

यमुनापार स्थित बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा नीबी लालमनी कुशवाहा के तीन बेटे और एक बेटी हैं। पत्नी की मौत के बाद बच्चों की परवरिश का जिम्मा उसके कंधों पर आ गया। वह पान की दुकान चलाकर सभी की परवरिश किया करता था। अचानक उसकी मुलाकात सुनीता से हो गई। सुनीता शादीशुदा थी और उसके दो बेटे और एक बेटी थी। मुलाकात दोस्ती से प्यार में बदल गई। सुनीता बच्चों को पति के पास छोड़ कर लालमनी कुशवाहा के साथ रहने लगी। बताते हैं कि लालमनी की यह हरकत देख कर उसके तीनों बेटे अलग हो गए। वह अपना मकान बनवा कर परिवार के साथ रहने लगे। लालमनी सुनीता के साथ अकेले रह रहा था। गुरुवार रात करीब दस बजे लालमनी दुकान पर था। घर पर सुनीता अकेले ही थी। इस बीच पहुंचे कातिलों ने दरवाजे से अम्मा दरवाजा खोलो की आवाज देने लगे। सुनीता सोची की अलग रह रहे बेटे बुला रहे होंगे। वह दरवाजा खोली तो आवाज दे रहे बदमाशों ने उसके सिर पर रॉड आदि से हमला कर दिए। चोट गंभीर आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर कातिल मौके से भाग खड़े हुए। दुकान बंदकर लालमनी घर पहुंचा तो पत्नी सुनीता की बॉडी देख चीख पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्र बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर तीन से चार घाव मिले हैं। यह घाव लोहे की रॉड जैसी चीज से ही पहुंचाई जा सकती है। लालमनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मृतका लालमनी के साथ पत्नी के रूप में रह रही थी। यह उसकी दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। लालमनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

-जय प्रकाश शाही, इंस्पेक्टर बारा

Posted By: Inextlive