-दिवाली के मौके पर ड्रेसेज को लेकर लोग हैं ज्यादा चूजी

PRAYAGRAJ: फेस्टिव सीजन में हर किसी का मन स्टाइलिश दिखने का होता है। लोग अपने घरों को सजाने के साथ-साथ खुद को भी संवारने की तैयारियों में लगे हुए है। इस दीपावली पर ट्रेडिशनल वियर के साथ-साथ स्टाइलिश वियर का कॉम्बो खूब पसंद किया जा रहा है। महिलाओं की बात करें तो इस बार स्टाइलिश शरारा सूट इनकी फ‌र्स्ट च्वॉइस बना हुआ है। वहीं पुरुषों में इंडो-वेस्टर्न लुक वाले कुर्ता-पायजामा का क्रेज देखने को मिल रहा है। मार्केट में इनकी अट्रैक्टिव रेंज अवेलेबल है।

लांग सूट या अनारकली

साड़ी के अलावा दिवाली पर लांग सूट या अनारकली ड्रेस भी काफी पसंद की जा रही है। महिलाएं इस दीपावली पर साड़ी, सूट और लहंगा से हटकर कुछ अलग लेटेस्ट फैशन के हिसाब से इंडो-वेस्टर्न लुक वाले ड्रेस भी ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसको लेकर मार्केट में भी खूब तैयारियां हैं और तरह-तरह की रेंज में अट्रैक्टिव ड्रेसेज अवेलेबल हैं।

कैजुअल वियर भी डिमांडेड

यूथ हमेशा खुद को स्टाइलिश बनाकर रखना चाहता है। इसीलिए दीपावली जैसे मौके पर यूथ ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ डिफरेंट एक्सपेरिमेंट्स कर रहा है। यूथ ने अपना कूल लुक मेंटेन करने के लिए ट्रेडिशनल और कैजुअल वियर का मिक्स अप अपनाना शुरू कर दिया है। इस तरह अब जींस के साथ कुर्ते पहनने का चलन या फिर ऐसे ही कुछ और एक्सपेरिमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

डबल हो गई कपड़ों की ऑनलाइन शॉपिंग

दीपावली पर शहर के मॉल, शॉप व शो रूम में कपड़ों की खूब शॉपिंग हो रही है। वहीं ऑनलाइन मार्केट में भी भी कपड़ों की खरीदारी की धूम मची हुई है। पिछले साल तक जहां पर-डे 1000 पैकेट आते थे। वहीं इस समय दो से ढाई हजार पैकेट पर-डे आ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा आर्डर कपड़ों के हैं।

वर्जने

दीपावली पर लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ट्रेडिशनल और फैंसी कपड़ों की आकर्षक रेंज अवेलेबल है। जेंट्स के लिए न्यू लुक वाले और स्टाइलिश कुर्ते की बेस्ट रेंज मंगाई गई है।

-विक्रांत सचदेव

कर्व, सिविल लाइंस

दीपावली पर महिलाएं आज भी साड़ी पहनती हैं। लेकिन अब हैवी वेट वाली नहीं, बल्कि लाइट वेट वाली साडि़यों की डिमांड ज्यादा है। यही नहीं, इस बार शरारा शूट महिलाओं को काफी पसंद आ रही है।

-उमंग ग्रोवर,

उमंग साड़ी

हम बच्चों से लेकर, बड़ों, महिलाओं व यूथ की पसंद का खास ध्यान रखते हैं। रेंज तो इतनी हैं कि कोई खाली हाथ न जाए। हर खरीददारी पर ऑफर दिए जा रहे हैं।

-सुमित सिंह

सिटी लाइट

सिविल लाइंस

Posted By: Inextlive