- कमिश्नर ने आफिसर्स क्लब का दिया है सुझाव लेकिन अधिकारी दूसरे नाम पर कर रहे विचार

- नई संचालन समिति में अलग अलग विभागों के विभागाध्यक्ष को किया जाएगा शामिल

बरेली : एलन क्लब का संचालन अब जिला प्रशासन करेगा। इसके लिए न सिर्फ क्लब मेंबर्स का नए सिरे से गठन किया जाएगा बल्कि क्लब का नाम भी बदला जाएगा। नई समिति ही अब क्लब का संचालन करेगी।

क्लब का बदलेगा नाम

एलन क्लब जिस जगह पर संचालित हो रहा था। उस जमीन की लीज की अवधि खत्म हो चुकी है। जबकि प्रशासन ने लीज की अवधि को बढ़ाने की बजाय निरस्त कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि लीज खत्म होने से अब इस जमीन का हक एलन क्लब की बजाय प्रशासन के पास आ गया है। क्लब काफी पुराना है और शहर की एक पहचान है। इसलिए इसे खत्म करने की बजाय इसका स्वरुप बदला जाएगा। इसके लिए सबसे पहले इसका नाम बदला जाएगा।

अधिकारी करेंगे संचालन

दोबारा बवाल न खड़ा हो। इसलिए प्रशासन इसे एलन क्लब की संचालन समिति को देने के बजाय नई संचालन समिति का गठन करेगा। जो इसका संचालन करेगी। खास बात यह है कि इस संचालन समिति में ज्यादातर विभागों के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। जिससे क्लब में सभी सुविधाओं को विकसित किया जा सके। साथ ही उसका सही से रखरखाव किया जा सके।

कई लोग होंगे बाहर

समिति में नगर निगम आयुक्त, सीडीओ, बीडीए वीसी जैसे अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ जो क्लब में वर्तमान में सदस्य हैं। उनकी भी जांच होगी। जिन लोगों पर कोई केस चल रहा है या अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उन्हें बाहर किया जाएगा। इसके साथ डीएम ने यह भी आदेश दिया है कि आयुक्त प्रशासन की जांच रिपोर्ट को देखा जाए कि कितने सदस्य हैं जिनको नियमों के विपरीत सदस्यता दी गई है।

टोटल 603 मेंबर हैं

इस समय क्लब में करीब 603 के करीब सदस्य हैं। इसमें आजीवन के साथ वार्षिक सदस्यता वाले लोग भी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जो भी सदस्य हैं। अगर वह प्रक्रिया के तहत सदस्य बनाए गए हैं तो नई समिति बनने के बाद भी वह सदस्य बनें रहेंगे।

Posted By: Inextlive