JAMSHEDPUR: जिलाबदर किए गए परमजीत सिंह गिरोह के अपराधी अमरनाथ सिंह को मानगो पुलिस ने रविवार दोपहर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपनी बीमार मां को देखने अपने मानगो गौड़ बस्ती स्थित घर आया था। पुलिस को उसके आने की गुप्त सूचना मिली थी। उसी आधार पर पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया।

छापामारी में मानगो, एमजीएम और उलीडीह थाना की पुलिस टीम शामिल थी। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, फाय¨रग, हत्या के प्रयास के मामले दर्ज है। उसे जिला प्रशासन ने जिलाबदर कर रख था। मूल रुप से बिहार के आरा जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ मानगो थाना में जिलाबदर आदेश के उल्लघंन का मामला डीएसपी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इसके बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए घाघीडीह सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। मानगो में वर्चस्व को लेकर अमरनाथ सिंह और गणेश सिह के बीच टकराव होते रहे है। तत्कालीन एसएसपी अनूप मैथ्यू के कार्यकाल में पुलिस ने दोनों गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पकड़े गए थे दो गुर्गे

जासं, जमशेदपुर : अमरनाथ सिंह गिरोह के दो गुर्गे अमरजीत प्रसाद उर्फ पांडेय और अमित सिंह मुंडी को मानगो पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी अमरनाथ सिंह की घर से की गई थी। 19 सितंबर को पुलिस ने अमरनाथ सिंह के सहयोगी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। उसने आशीष भूरिया पर एमजीएम थाना क्षेत्र आरवीएस एकाडमी के सामने फाय¨रग किया था। उलीडीह थाना की पुलिस ने 20 सितंबर को सुभाष कॉलोनी निवासी ललित सिंह को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बताया कि हथियार अमरनाथ सिंह ने गणेश सिंह की हत्या के लिए दी थी। हालांकि पुलिस की तफ्तीश में

Posted By: Inextlive