Amarnath Yatra : दर्शन के लिए 6,000 तीर्थयात्री और हुए रवाना
जम्मू (आईएएनएस)। एक जुलाई दिन सोमवार से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों के जाने का सिलसिला जारी है। दूसरे दिन मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 6,000 तीर्थयात्रियों ने जम्मू छोड़ दिया। भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम तथा बालटाल के रास्ते से पवित्र गुफा की तरफ श्रद्धालुओं सुबह करीब 3 बजे रवाना हुए। इसमें 2,239 यात्री बालटाल और करीब 3,670 यात्री पहलगाम मार्ग से रवाना हुए हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गएशांतिपूर्ण व सुरक्षित अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा कई रिसेप्शन सेंटर बनाए गए हैं। यहां यात्रियों को पेयजल, शौचालय, यात्रा मार्ग, मौसम की स्थिति, रजिस्ट्रेशन काउंटर, मेडिकल चेकअप काउंटर, बीएसएनएल सिम इश्यू काउंटर, वन टाइम ट्रैफिक चेक काउंटर की भी जानकारी दी जाएगी। वहीं 'लंगर' (सामुदायिक रसोईघर) की 24 घंटे निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
Amarnath Yatra : जयकारों संग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकला श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था15 अगस्त को समाप्त होगी यात्रा
समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बर्फ की विशाल संरचना है। यह भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है। यात्रा 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा को समाप्त होगी। इस बार 1.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया है। पिछले साल गुफा में 2.85 लाख, इसके पहले 2015 में 3.52 लाख, 2016 में 3. 20 लाख और 2017 में 2.60 लाख तीर्थयात्री अमरनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थे।