देश की राजधानी दिल्‍ली समेत देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। आज तीसरे दिन भारी बारिश होने से कई राज्‍यों में यातायात पूरी तरह से बधित हो गया है। खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों को आज रास्‍ते में ही रोक दिया गया है। प्रशासन ने 300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया है। मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश आने का अनुमान लगाया गया है।


घरों तक पानी पहुंचादेश की राजधानी दिल्ली में इधर तीन से बारिश का कहर है। लगातार बारिश होने यहां पर सड़कों से लेकर घरों तक लोगों के पानी भर गया है। जलभराव से यातायात पूरी तरह से बधित हैं। लोगों के वाहन पानी में डूब रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में 147.8 मिमी बारिश हुई है जो इस मौसम में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश मानी जा रही है। राजधानी के नजफगढ़,श्याम विहार, पालम एक्सटेंशन, ककरोला, लाजपत नगर, सी आर पार्क, कालकाजी इलाको में लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है। इसके अलावा राणा प्रताप बाग, पहाड़गंज, रोहिणी पीतमपुरा और मयूर विहार फेज-तीन और गीता कॉलोनी में लोग जलभराव से परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब भारी बारिश का कहर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हो सकता है। यहां पर बारिश से पूर्व तेज आंधी के आसार भी बन रहे हैं।


तीर्थयात्रियों को रोक दिया

इसके अलावा दक्षिण कश्मीर में भी बारिश का कहर जारी है। जिससे यहां पर आज भी प्रशासन ने हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले तीर्थयात्रियों को रोक दिया। गुफा की ओर जाने वाले बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों को बंद कर दिया है। वहां पर बारिश के साथ जगह जगह भूस्खलन हो रहा है। प्रशासन का कहना है कि बारिश की वजह से यहां के रास्ते काफी फिसलन वाले हो गए हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यह यात्रा रोकी गई। इसके साथ ही यह भी तय हुआ है कि जब तक यहां पर स्िथतियों में सुधार नहीं होता है, तब तक रास्ते खोले नहीं जाएंगे। इसके साथ ही उनका कहना है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

Hindi News from India News Desk

Posted By: Shweta Mishra