जब हांगकांग की सड़कों पर बरसे हीरे
रात के अंधेरे में चमकते हीरों की बारिश
एक रात करीब साढ़े आठ बजे होंगे जब हांगकांग की एक प्रमुख सड़क सिम शा सुई पर एक महिला ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि देखो आसमान से हीरे बरस रहे हैं। देखते देख्ते लोगों में हीरे लूटने की होड़ लग गयी। लोगों ने पाया कि आसमान से छोटे चमकीले हीरे गिर कर सड़क पर बिछ गए हैं। लोगों ने दोनों हाथें से हीरे समेटने शुरू कर दिये। किसी ने मुठ्ठी भर कर हीरे जेब में रख लिए, तो किसी ने बैग में भर लिए। जो हीरे इतने नन्हें थे की उन्हें हाथ से उठाना मुश्किल था उन्हें चिमटी जैसे उपकरणों की मदद से उठाया गया।
जिरकोनिक्स स्टोन को समझ बैठे डायमंड
पर क्या वास्तव ये हीरे थे जो आसमान से गिर रहे थे। नहीं दरसल ये जिरकोनिक्स नाम के क्यूबिक स्टोंस थे। जिरकोनिक्स एक तरह का क्रिस्टल स्टोन होता है जो देखने में बिलकुल हीरे की तरह चमकीला होता है। इसीलिए जब हांगकांग के लोगों ने जिरकोनिक्स स्टोंस को देखा तो उसे हीरा समझ बैठे। कई लोगों ने उसे दुकानों पर बेचने की कोशिश की तब पता चला कि ये नकली हीरे हैं। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ऑनलाइन भी सेल किया। अभी पता नहीं चला है कि इस तरह की सेल का रिजल्ट क्या रहा।
पुलिस को करनी पड़ी कार्यवाही
इस खबर के आम होते ही सड़कों पर जाम लग गया और हीरों की छीना छपटी में लोगों के बीच मार पीट भी होने लगी। इस पर पुलिस को मामले में दखल देकर स्थिति नियंत्रण में करनी पड़ी। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर ये स्टोंस इतनी बड़ी तादात में आये कहां से। इनका आसमान से बरसना भी रहस्य बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि संभवत किसी ऊंची इमारत से ये स्टोन फेंके गए हों। पर ये भी अभी रहस्य की इतनी ज्यादा मात्रा में किसी ने ये स्टोंस कहां से और क्यों फेंके।