दुनिया भर में एडफ्री म्‍यूजिक सर्विस देने वाली amazon music ने होली के मौके पर भारत में भी अपनी सर्विस लॉन्‍च कर दी है। अब एंड्राएड IOS यूजर्स समेत वेब यूजर्स भी अपने फोन और कंप्‍यूटर पर भी एडफ्री म्‍यूजिक सर्विस का मजा ले पाएंगे। आप इस म्‍यूजिक सर्विस का मजा कैसे उठा पाएंगे जानिए यहां।

वर्ल्ड लेवल की म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस अब इंडिया में भी

पूरी दुनिया में तमाम भाषाओं में एडफ्री म्यूजिक सर्विस देने वाली amazon prime music अब भारत में भी लॉन्च हो चुकी है। इसके द्वारा स्मार्टफोन और कंप्यूटर यूजर्स अपनी पंसद का संगीत बिना ऐड के सुन सकते हैं। मोबाइल यूजर्स amazon prime music ऐप अपने फोन में इंस्टॉल करके और कंप्यूटर यूजर्स वेब पर music.amazon.in वेबसाइट पर जाकर म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस का आनंद ले सकते हैं। भारतीय यूजर्स इस म्यूजिक सर्विस पर 12 भाषाओं- हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, गुजराती, राजस्थानी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में म्यूजिक सुन सकते हैं।


चाइना का एक और कमाल, सिर्फ 1 मिनट में आपकी आवाज की हूबहू नकल कर सकता है Baidu

हंगामा से लेकर सावन सभी म्यूजिक सर्विस को मिलेगी कड़ी टक्कर

भारत में एमेजॉन की prime music सर्विस Amazon Echo के बायर्स को प्रिव्यू ऑफर में फ्री में दी जाएगी। बाकी यूजर्स को इस ग्लोबल म्यूजिक सर्विस का मजा लेने के लिए प्राइफ मेंबरशिप लेनी होगी। वैसे एक बात तो तय है कि prime music के आने से देश में पहले से चल रही तमाम म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस जैसे Saavn, Wynk Music, Gaana, Google Play Music, Apple Music समेत Hungama को जोरदार टक्कर मिलने वाली है, लेकिन इस टक्कर में यूजर्स की तो बल्ले बल्ले ही होगी। हो सकता है मुकाबले में जीतने के लिए कंपनियां अपने यूजर्स के लिए नए नए ऑफर्स लेकर आ जाएं।

Posted By: Chandramohan Mishra