- दून में अमित शाह की रैली आज

- रैली में 80 हजार लोगों के जुटने का दावा

- शहर के हर कोने में मिलेगी पार्किंग

DEHRADUN: दून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के चलते पुलिस महकमा अलर्ट है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। वीक एंड के चलते होने वाली भीड़ को कंट्रोल करने, करेंसी बदलने वालों की तादाद, वन विभाग की मैराथन को लेकर पुलिस महकमे ने भी मैराथन बैठकें कीं। डीजीपी और एसएसपी ने अपने स्तर से सभी पुलिस के आलाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

तो क्000 वाहन पहुंचेंगे दून

भाजपा सूत्रों का दावा है कि ख्क् विधानसभाओं के करीब 80 हजार लोग रैली में दून पहुंचेगी। दावा है कि रैली में क्000 से ऊपर वाहन शहर में आएंगे। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शहर की तस्वीर क्या होगी। इन दावों को हकीकत मानें तो रविवार का दिन लोगों पर भारी गुजरने वाला है। इसलिए अगर आप को बेहद जरूरी काम हो तो ही शहर की तरफ निकलें। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शहर में वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किग चिन्हित की गई हैं।

यहां रहेंगी पार्किग्स, ये रहेगा रूट

--ऋषिकेश, हरिद्वार, डोईवाला से आने वाले वाहन

आने का मार्ग - रिस्पना - हरिद्वार बाईपास रोड -माता मन्दिर रोड - धर्मपुर चौक - नेगी तिराहा - गुरुनानक चौक - बन्नू स्कूल।

--जाने का मार्ग - बन्नू स्कूल - पुलिस लाइन - नेगी तिराहा - धर्मपुर - मातामंदिर मार्ग - पुराना बाईपास - रिस्पना।

----------------------------------------

--विकासनगर, सहसपुर मार्ग से आने-जाने वाले वाहन

आने का मार्ग - बल्लूपुर - जीएमएस रोड - कमला पैलेस - आईएसबीटी - कारगी चौक - पुरानी बाईपास चौकी - माता मन्दिर रोड - धर्मपुर चौक - नेगी तिराहा -गुरुद्वारा चौक- बन्नू स्कूल।

जाने का मार्ग - बन्नू स्कूल - गरुद्वारा चौक - नेगी तिराहा - धर्मपुर चौक - माता मन्दिर चौक - पुरानी बाईपास चौकी - कारगी चौक - आईएसबीटी चौक - जीएमएस रोड- बल्लूपुर।

पार्किंग-- बन्नू स्कूल ग्राउंड।

----------------------------------------

---रुड़की, सहारनपुर मार्ग से आने-जाने वाले वाहन

आने का मार्ग--आईएसबीटी - कार्गी चौक - पुरानी बाईपास चौकी - धर्मपुर चौक - नेगी तिराहा - पुलिस लाइन - बन्नू चौक - गुरु राम राय स्कूल।

जाने का मार्ग --गुरु राम राय पब्लिक स्कूल - बन्नू स्कूल - नेगी तिराहा - धर्मपुर चौक - माता मन्दिर - पुरानी चौकी बाईपास - आईएसबीटी।

पार्किंग-- गुरु राम राय स्कूल।

-----------------------------

---मसूरी की ओर से आने-जाने वाले वाहन

आने का मार्ग- डाईवर्जन - दिलाराम - यूकेलिप्टिस - सर्वे चौक - क्त्रास रोड - आराघर टी जंक्शन - गुरुनानक चौक।

जाने का मार्ग- बन्नू स्कूल - अग्रवाल बेकरी - धर्मपुर मंडी - फव्वारा चौक - म् न। पुलिया - रिंग रोड - सहस्त्रधारा क्त्रॉसिंग - आई टी पार्क - मसूरी।

पार्किंग--बन्नू स्कूल

-----------------------------

---रायपुर की ओर से आने-जाने वाले वाहन

आने का मार्ग - थानो - रायपुर - म् नं। पुलिया - फव्वारा चौक - धर्मपुर मंडी - अग्रवाल बेकरी - गुरुनानक चौक - बन्नू स्कूल।

जाने का मार्ग-- बन्नू स्कूल - अग्रवाल बेकरी - धर्मपुर मंडी - फव्वारा चौक - म् न। पुलिया - रायपुर

पार्किंग--बन्नू स्कूल ।

---------------------------------

शहर क्षेत्र के आने वाले वाहनों की पार्किंग

--बन्नू स्कूल (दो पहिया, छोटी बस)

-- दून वैली स्कूल

--गुरु रामराय ग्राउंड, रेसकोर्स कैंट, राजपुर रोड

-- विद्या मंदिर स्कूल

अन्य पार्किंग--

-- पुलिस लाइन शहीद स्मारक ग्राउंड

--पीएनबी तिराहा से बन्नू स्कूल चौक

-- दामिनी चौक से पीएनबी तिराहा

--नेगी तिराहा से बन्नू स्कूल चौक (बस)

--नेगी तिराहा से गुरु नानक चौक (बस)

आन्तरिक मार्गो के वाहनों से भर जाने पर वाहनों को खाली कर वापस भेजा जाएगा।

--- रेंजर ग्राउंड

-- पैवेलियन ग्राउंड

----------

हमारे पास काफी पुलिस बल है। रैली के लिए दी जाने वाली सुरक्षा के लिए सारी तैयारी कर दी गई है। ट्रैफिक रूट प्लान जारी कर दिया गया है।

डॉ। सदानंद दाते, एसएसपी।

Posted By: Inextlive