केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी दो दिवसीय पश्चिम बंगाल यात्रा के दूसरे दिन आज पद्म पुरस्कार से सम्मानित शास्त्रीय गायक पंडित अजॉय चक्रवर्ती से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में भी दर्शन किया। गृहमंत्री आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पश्चिम बंगाल दाैरे पर हैं।


कोलकाता (एएनआई)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में पद्म भूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक पंडित अजॉय चक्रवर्ती से मुलाकात की। पंडित अजॉय चक्रवर्ती एक भारतीय हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक हैं। उन्हें 2020 में भारत में तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया था। अमित शाह पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। राज्य में 2021 के मध्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिम्मेदारियों को पूरा करने का आग्रह कियाइससे पहले उन्होंने कोलकाता में दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन आदि किया जो आध्यात्मिक और धार्मिक जागृति का केंद्र माना जाता है। अमित शाह ने लोगों से राज्य के गौरव को बहाल करने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का आग्रह किया। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात की, आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और संगठनात्मक मामलों को देखा।


80 से अधिक योजनाओं से लोगों को वंचित रखा

अमित शाह ने गुरुवार को कहा था कि ममता सरकार ने केंद्र सरकार की 80 से अधिक योजनाओं से लोगों को वंचित रखा है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के लिए एक वर्चुअल रैली को संबोधित किया था। कोविड-19-प्रेरित लॉकडाउन के बाद पश्चिम बंगाल की यह उनकी पहली यात्रा है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध के बीच उन्होंने आखिरी बार 1 मार्च को राज्य का दौरा किया था।

Posted By: Shweta Mishra