भाजपा नेता अमित शाह शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता के गढ़ में अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत पहुंच चुके हैं। शाह का यह दाैरा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूती को लेकर माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो टीएमसी के कई विधायक व नेता औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं।

कोलकाता (एएनआई)। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह अपने दो दिवसीय राज्य के दौरे के लिए शनिवार को लगभग रात 1 बजे कोलकाता पहुंचे। कैलाश विजयवर्गीय और दिलीप घोष सहित कई भाजपा नेताओं द्वारा कोलकाता हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया। इस दाैरे को लेकर अमित शाह ने खुद ट्विटर पर लिखा कि कोलकाता पहुंच गया! मैं गुरुदेव टैगोर, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान लोगों की भूमि को नमन करता हूं। उनकी यात्रा ऐसे समय में हुई है जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई विधायकों ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। सुवेंदु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। सुवेंदु अधिकारी जिन्होंने पहले मंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद विधान सभा से इस्तीफा दे दिया और बुधवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी।

Reached Kolkata!
I bow to this revered land of greats like Gurudev Tagore, Ishwar Chandra Vidyasagar & Syama Prasad Mookerjee.
কলকাতায় পৌঁছালাম।
কবিগুরু রবীন্দ্রনাথ ঠাকুর, ঈশ্বরচন্দ্র বিদ্যাসাগর এবং শ্যামাপ্রসাদ মুখোপাধ্যায়ের মত মহামানবের এই পুণ্য ভূমিকে আমি শতকোটি প্রণাম জানাই pic.twitter.com/rEGSjc87Rk

— Amit Shah (@AmitShah) December 18, 2020


अमित शाह का ये है पूरा विजिट प्लान
अमित शाह शनिवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम की यात्रा के साथ अपनी यात्रा शुरू करेंगे। उनका एक किसान परिवार से मिलने और उनके साथ दोपहर का भोजन करने का कार्यक्रम है। दिन में, वह पासीम मेदिनीपुर जिले के मिदनापुर कॉलेज मैदान में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। अपनी यात्रा के दूसरे दिन, शाह बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां वे रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देंगे, इसके बाद मीडिया से बातचीत करेंगे। मंत्री का बीरभूम में श्यामबती जाने का भी कार्यक्रम है, जहां वह एक बाउल गायक के परिवार के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। वह स्टेडियम रोड पर हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्किल तक बोलपुर में रोड शो करेंगे। शाह से बीरभूम के मोहोर कुटीर में एक संवाददाता सम्मेलन के साथ यात्रा का समापन होने की उम्मीद है।

Posted By: Shweta Mishra