अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की सास ऋतु नंदा का देहांत हो गया है। इस खबर को सुनने के बाद बिग बी बहू ऐश्वर्या रॉय बच्चन के साथ बेटी के ससुराल दिल्ली पहुंच गए हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने ये खबर शेयर करके दुख जताया।

कानपुर। मंगलवार को अमिताभ बच्चन और उनकी बहु को एक साथ रवाना होते स्पॉट किया गया। बिग बी अपनी बेटी श्वेता नंदा की सासू मां ऋतु नंदा के देहांत के बाद अपने समधियों के घर उनके दुख में शामिल होने और उन्हें सांत्वना देने जा रहे थे। खबर है कि 71 साल की ऋतु कैंसर की पेशेंट थीं और आज सुबह उनका दिल्ली में निधन हो गया। ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाने की सूचना है।


सोशल मीडिया पर शेयर की खबर
अमिताभ ने ऋतु के निधन की खबर अपने ब्लॉग पर साझा की। उन्होंने लिखा कि मेरी समधन, ऋतु नंदा, श्वेता की सासू मां का आज सुबह 1:15 बजे निधन हो गया। ऋतु बॉलिवुड के शोमैन राजकपूर की बेटी और रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर- करीना कपूर की बूआ थीं। वे ऋतु नंदा इंश्योरेंस सर्विसेस की चेयरपर्सन और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर भी थीं।

View this post on InstagramTo the kindest most gentle person I&ve ever met - They don&यt make them like you anymore - RIP bua #missyoualways❤️🙏🏻

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on Jan 13, 2020 at 8:06pm PST


कपूर परिवार में शोक
ऋषि कपूर, रणधीर कपूर की बहन ऋतु के निधन से कपूर परिवार में भी दुख की लहर दौड़ गई है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी ने बूआ की डेथ पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और उनकी फोटो भी शेयर की। ऋतु नंदा को भारतीय जीवन बीमा निगम से बेस्ट इंश्योरेंस एडवाइजर ऑफ द डिकेड का अवॉर्ड दिया गया था, उन्होने एक ही दिन में करीब 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई थी।

Posted By: Molly Seth