दुर्गा पूजा के रंग में इन दिनों बॉलीवुड पूरी तरह से रंगा हैं। जिसमें फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन ने बीते रविवार को अपने फैंस को दुर्गा पूजा की बधाई दी है। इसके अलावा उन्‍होंने ट्वीटर पर कोलकाता की सबसे बड़ी देवी की प्रतिमा पोस्‍ट की है।

मूर्ति सीमेंट से बनी
बॉलीवुड में भी दुर्गा पूजा का रंग साफ दिख रहा है। इन दिनों ज्यातर सेलिब्रेटीज दुर्गा पूजा में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। ऐसे में ये अपने फैंस को भी सोशल मीडिया पर दुर्गा पूजा की बंधाईयां दे हैं। ऐसे में भला बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन कहां पीछे रह सकते हैं। उन्होंने भी बीते रविवार को अपने फैंस को दुर्गा पूजा की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सोशल साइट ट्वीटर पर एक देवी जी की मूर्ति शेयर की है। जिसमें उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने इस देवी की मूर्ति के साथ ही ट्विटर पर लिखा है, 'सभी को हैप्पी पूजो, शांति और समृद्धि, पूजा की बधाई हो...' इसके साथ ही यह भी लिखा है कि 'दुर्गा की मूर्ति सीमेंट से बनी है और दुनिया में दुर्गा की सबसे बड़ी मूर्ति है, यह कोलकाता में विराजमान है। '


T 2031 - The idol of Durga is made in cement and the largest Durga idol in the world .. and it stands in Kolkata !! pic.twitter.com/dgrRILo6sz

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 18, 2015


लगभग 88 फीट की

अभिनेता अमिताभ बच्चन की ओर से शेयर की गई यह मूर्ति लगभग 88 फीट की है। यह पूरे कलकता शहर की सबसे बड़ी मूर्ति है। इस मूर्ति को करीब 50 से अधिक कलाकारों ने मिलकर बनाया है। इसे बनाने में करीब 2 महीने का समय लगा है। बताते चलें कि यह मूर्ति इस समय दक्षिणी कोलकाता के देशप्रिया पार्क में विराजमान है। यहां पर भक्तों का तांता है। हर दिन यहां पर काफी संख्या में मां दुर्गा के भक्त उनके दर्शन के लिए आते हैं। जिसमें कई बॉलीवुड कलाकार भी शामिल होने पहुंचे हैं।

 

inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra