दुनिया में कई अजीब-गजब शहरों के बारे में आपने सुना होगा। कोई देश ऐसा जहां कभी सूरज नहीं डूबता तो किसी शहर में मौत झांकने नहीं आती। ऐसे अजब-गजब शहरों के बारे में अभी हम सब सुन ही रहे थे कि अब कुछ ऐसे शहरों की कहानी सामने आई है जो पूरी तरह से पानी में डूब चुके हैं। बताया जाता है कि इन देशों के अवशेष अब पानी के अंदर मिलते हैं। जानकारों का ऐसा मानना है कि ये शहर कभी लोगों की पसंद हुआ करते थे लेकिन अब ये पानी के अंदर समा चुके हैं। खोजकर्ताओं ने पानी के नीचे इस शहर के प्रमाण मिलने की शंका जाहिर की है। आइए देखें इन जानकारों ने बताए हैं ऐसे कौन से शहर...।

1 . ये है चीन का Shicheng शहर :
इस शहर के बारे में जानकारों का मत है कि ये अब से करीब 1300 साल पहले पानी में डूब चुका है। ये चीन का एक शहर हुआ करता था। पानी के 40 मीटर नीचे दीवारें और मूर्तियां मिलना इस शहर का प्रमाण देती हैं। बताते हैं कि मिंग और किंग राजवंश ने 1368 में चीन में सत्ता चलाई थी। उसी समय ये शहर विलुप्त हो गया था। यहां पानी पर सिन एन डैम बनाते समय समय पानी के नीचे इस शहर के होने के सबूत मिले।

पढ़ें इसे भी : इन अनोखे अविष्कारों से आप होंगे अनजान
3 . यूएसए का Willow Grove शहर :
अमेरिका के इस शहर के बारे में बताया जाता है कि ये अब डेल होलो लेक की गहराई में समा चुका है। इस शहर को जानने वाले बताते हैं कि यहां लोगों की सुविधा की हर चीज बेहद आसानी के साथ मिल जाया करती थी। इसके बावजूद सेकेंड वर्ल्ड वॉर के समय सबसे बड़ा खामियाजा इस शहर को उठाना पड़ा। नतीजतन ये सिटी पूरी तरह से बर्बाद हो गई और आखिर में पानी में बह गई। जानकार ऐसा बताते हैं कि अब यूएसए की क्रिस्टल क्लियर लेक में इसके होने के प्रमाण देखे गए हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma