अक्‍सर देखा होगा क‍ि किसान फसलों को नजर व चिडि़यों से बचाने के लिए खेतों में काला कपड़ा बांधते हैं। इसके अलावा कपड़े के इंसानों जैसे पुतले भी बनाते हैं लेक‍िन हाल ही में आंध्र प्रदेश में एक किसान ने फसल को बचाने के लिए अनोखा तरीका न‍िकाला है। उसने फसल को बचाने के लिए सनी लियोनी का सहारा लिया है। आइए जानें कैसे...


मुझसे जलन महसूस नहीं करनाआंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के बांदा किंदी पाले गांव के 45 वर्षीय किसान ए चेंचू रेड्डी काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने 10 एकड़ की फसल को लोगों की नजर से बचाने के लिए वहां पर एक्ट्रेस सनी लियोनी का पोस्टर लगाया है। नजर बट्टू बनी सनी लियोनी ने इस पोस्टर में लाल बिकिनी पहनी हुई है। पोस्ट में वहां की भाषा में ओरे, नानू चोसी इडावाकुरा लिखा है यानी कि हे, मुझसे जलन महसूस नहीं करना। सनी को घूरते हुए निकल जाते
हालांकि उनके इस कदम के पीछे अंधविश्वास की एक झलक साफ दिखी है। किसान ए चेंचू रेड्डी मानते हैं कि इस बार उनकी 10 एकड़ की फसल काफी अच्छी हुई है। आस-पास के इलाकों में सबसे अच्छी उनकी ही फसल है। ऐसे में उन्हें लगा कि लोगों की तारीफ से फसल में नजर न लग जाए। इसलिए अब लोग जब उनके खेतों के पास से गुजरते हैं तो लोग फसल नहीं बल्कि सनी लियोनी को घूरते हुए निकल जाते हैं।

वैलेंटाइन डे पर किराए पर मिल रहा ये ब्वॉयफ्रेंड, सिंगल गर्ल्स के लिए 4 ऑफर, जानें क्या करेगा और क्या नहीं

Posted By: Shweta Mishra