पति का संबंध अगर किसी पराई औरत के साथ हो तो यह कोई पत्‍नी बर्दाश्‍त नहीं कर सकेगी। ऐसा ही कुछ हुआ रूस के एक गांव में जहां पत्‍नियों ने एक महिला को पति के साथ बेड पर देख लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई की।

पति के साथ पकड़ा रंगेहाथ
खबरों के मुताबिक रूस के क्रामीन पेनिनसुला गांव में एक पत्नी ने अपने पति की गर्लफ्रेंड को एक ऐसा सबक सिखाया कि उसे जिंदगीभर याद रहेगा। यहां एक शख्स अपनी दो पत्नियों के साथ घर पर रहता था। एक दिन जब दोनों पत्नियां किसी काम से बाहर गईं तो पति ने अपनी गर्लफ्रेंड को घर पर बुलाया और उसके साथ रंगरेलियां मनाने लगा। तभी अचानक उस शख्स की दोनो पत्नियां घर जल्दी लौट आईं और पति को रंगेहाथ पकड़ लिया।

 


जमकर की धुनाई
दोनों पत्नियों का आरोप है कि तीसरी महिला के उनके पति के साथ अवैध संबंध हैं। जिसके बाद गर्लफ्रेंड को बाल पकड़कर पूरे गांव में घुमाया गया। यही नहीं दोनों ने तीसरी महिला को काफी पीटा। इसका एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ है। इसमें साफ देखा गया है कि गर्लफ्रेंड के सारे कपड़े उतारकर उसे बेरहमी से पीटा जा रहा है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari