बॉलीवुड की फैशन आइकन मानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों सोनम अपने बर्थडे को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं। वहीं अनिल कपूर ने सोनम के जन्मदिन पर उनके स्टार बनने से पहले की तस्वीर पोस्ट की है। स्टारडम मिलने से पहले कुछ ऐसी दिखती थीं सोनम कपूर।


पहले ऐसी दिखती थीं सोनमकानपुर। बॉलीवुड की स्टाइलिश दिवा और इंडस्ट्री की फैशनिस्टा एक्ट्रेस कही जाने वाली सोनम कपूर ने कुछ ही समय पहले कांस में अपने लुक्स से फैंस को चौंका दिया था। 'सांवरिया' एक्ट्रेस सोनम कपूर की खूबसूरती को लेकर उनके फैंस उनके दीवाने है पर वो सोनम की ये तस्वीर देख कर चौंक जाएंगे। दरअसल अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनम की उम्र काफी कम लग रही है और उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहन रखा है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अनिल कपूर ने सोनम की ये तस्वीर उनके बर्थडे पर शेयर की है। फिलहाल इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस का मिला जुला रिएक्शन आया है।अनिल ने किया ये इमोशनल पोस्ट


अनिल कपूर ने सोनम की ये पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'मेरी प्यारी सोनम स्क्रीन पर खूबसूरत दुल्हन के रूप में दिखने से लेकर रियल लाइफ की बेस्ट ब्राइड(सिर्फ एक पिता के पहलू से ही नहीं) तुमने दुनिया को दिखाया कि तुम कितनी पॉवरफुल हो और अब तो आनंद भी तुम्हारी ओर है। मुझे मालूम है कि तुम इंडस्ट्री में और ऊंचा उठोगी और मुझे गर्व महसूस कराओगी। हैप्पी बर्थडे। आज तुम्हें और मां को ज्यादा मिस कर रहा हूं।' इस तरह अनिल कपूर ने सोनम के जन्मदिन पर ये इमोशनल पोस्ट कर उन्हें और अपनी मां को याद किया। बता दें कि सोनम अपना बर्थडे आनंद के साथ लंदन में मना रही हैं। सोनम ने आनंद के साथ लंदन में काटा केकसोनम और आनंद इन दिनों लंदन में हैं। आनंद चाहते थे कि शादी के बाद सोनम का पहला बर्थडे वो लंदन में सेलीब्रेट करें। इसलिए ये कपल लंदन में अपने खरीदे घर में सोनम का 33वां जन्मदिन मनाने पहुंच गया। सोनम ने अपने बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को भी लंदन में आने के लिए इनवाइट किया। स्वरा अपने बिजी शेड्यूल से वक्त न निकाल सकीं और अपनी बेस्टफ्रेंड सोनम के जन्मदिन के जश्न में शामिल न हो पाईं। वहीं सोशल मीडिया पर सोनम का केक काटते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ आनंद और अर्जुन कपूर भी दिख रहे हैं। जल्द ही पापा अनिल कपूर के साथ अगली फिल्म में दिखेंगी सोनम, शेयर की ये खास बातें

सोनम कपूर और आनंद आहूजा फिर दिखे एक दूसरे पर प्यार बरसाते, तस्वीरें हैं गवाह

Posted By: Vandana Sharma