KANPUR : ट्यूजडे को नगर निगम ने गौशाला चौराहे से नौबस्ता बाईपास तक इंक्रोचमेंट के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान शुरू होते ही मार्केट में हड़कंप मच गया। दुकान के बाहर लगे टीन शेड और अन्य अतिक्रमण को लोग खुद ही हटाने लगे। पूरे अभियान के दौरान 120 स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया। वहीं अतिक्रमण करने वालों से 1.50 लाख रुपए जुर्माना भी वसूला गया। जोनल अधिकारी राधेश्याम पटेल, प्रवर्तन प्रभारी रि। ले। कर्नल आलोक नारायण के मुताबिक अभियान में 3 किलो पॉलिथीन जब्त और 5 अवैध होर्डिग को तोड़ा गया। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी के मुताबिक आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Posted By: Inextlive