आज यानी 11 जनवरी को अपने जमाने की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू का 72वां जन्मदिन है। बता दें कि अंजू महज 13 वर्ष की उम्र से ही बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी थीं। भले ही इन्हें फिल्मों में खास कामयाब नहीं मिली लेकिन अपने ज़माने के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ इनका रिश्ता बहुत मशहूर था। एक समय था जब अंजू और राजेश खन्ना शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिन में रहते थें। आज हम अंजू समेत उन प्रचलित बॉलीवुड एक्ट्रेसों के नाम बतायेंगे जिनके साथ राजेश खन्ना शादी के पहले या उसके बाद रिलेशनशिप में रहे थें।


अंजू और राजेश का रिश्ता फिल्मी गलियारों में मशहूर थाबताया जाता है कि जब राजेश खन्ना बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब अंजू भी एक स्ट्रगलर हुआ करती थीं। उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और बात लिव इन रिलेशनशिप तक पहुंच गई थी। शादी से पहले दोनों ने लिव इन रिलेशनशिन में रहने का फैसला किया था। बता दें कि 7 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गए। लेकिन अलग होने के बाद भी अंजू ने राजेश का साथ नहीं छोड़ा। कुछ ख़बरों की मानें तो राजेश खन्ना की जिंदगी में अंजू ने एक दोस्त की तरह हमेशा साथ दिया, यहां तक कि जब राजेश ने आखिरी सांस ली थी, तो डिंपल के साथ अंजू भी मौजूद थीं।अनिता आडवानी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में
कुछ ख़बरों कि मानें तो राजेश खन्ना लंबे समय तक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीता आडवानी के साथ भी लिव इन रिलेशनशिप में रहें थें। इसके चलते अभिनेत्री ने राजेश के जाने के बाद उनकी संपत्ति पर अपना हक भी जताया था लेकिन उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ था।  बता दें कि रियालिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं अनीता आडवाणी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं बचपन से ही उनकी फैन थी।

Posted By: Mukul Kumar