Annual Horoscope 2021 Aries Taurus Gemini Cancer Leo Virgo Libra Scorpio Sagittarius Capricorn Aquarius and Pisces नए साल में कैसा रहेगा आपका व्‍यापार नौकरी में कब मिलेगी तरक्‍की शादी-प्रेम के लिए कैसा रहेगा साल ऐसे ही सवालों के जवाब के लिए पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल 2021। कैसा रहने वाला है नया साल जानिए ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ से।

Horoscope 2021 In Hindi : यह वर्ष मिथुन,मकर व तुला राशियों के लिए थोड़ा संघर्षमय रहेगा। कार्य कठिनाई से होगें। मेष, वृष, सिंह वृश्चिक एवं मीन राशियों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। उन्नति के अनेक अवसर मिलेगें। कोई नया कार्य या नई परियोजना पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। अन्य राशियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। हानि-लाभ के बीच उन्नतिशील स्थितियाँ बनी रहेगीं।

Happy New Year 2021 Wishes, Images, Status, Quotes: इन मैसेजेस और फोटोज के साथ अपनों को भेजें नए साल की शुभकामनाएं

(Aries) मेष राशि-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) : इस राशि वालों का मनोबल इस वर्ष ऊँचा बना रहेगा। मन उत्साहित रहेगा जिससे जातक निरन्तर सक्रिय बना रहेगा। व्यापारियों के लिए वर्ष लगभग अनुकूल रहेगा। कई महत्वपूर्ण व्यापारिक गतिविधियों को जातक आगे बढ़ाने में सफल होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन सरकारी या अर्धसरकारी कर्मचारी के लिए यह वर्ष थोड़ा मिलाजुला रहेगा। लेकिन उन्नतिशील स्थितियाँ बनी रहेगीं। जातक मानसिक उतार-चढ़ाव के साथ निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा। महिलाओं के लिए यह वर्ष थोड़ा सूझ-बूझ से काम लेने वाला रहेगा। क्रोध आदि पर नियन्त्रण बनायें रखें। लाटरी शेयर एवं सट्टेबाजी से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष मध्यम फलदायी रहेगा। लेकिन भूमि-भवन मकान आदि के क्रय-विक्रय के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। भाई-बहनों से भी ताल-मेल औसत रहेगा। प्रेम-संबंधों में उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ने का योग है लेकिन सावधानी बनायें रखें। संतान पक्ष से अनुकूल स्थितियाँ बनेगीं। संतानें उन्नति करेगीं। न्यायालय मामलों में प्रगति होगी। हो सकता है। प्रगति धीमे गति से आगे बढ़े। पढ़ें मेष का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल।

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

(Taurus) वृष राशि-(इ उ ए ओ व वी वू वे वो): इस राशि वालों लिए यह वर्ष थोड़ा संघर्ष वाला होगा लेकिन संघर्ष के साथ उन्नतिशील स्थितियाँ बनी रहेगीं। मित्रों एवं सहयोगियों का निरन्तर सहयोग प्राप्त होगा जिससे जातक अपनी प्रगति को आगे बढ़ाने में सफल हो सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद एवं तर्क से दूर रहें। स्वास्थ्य संबंधित छोटी-मोटी समस्यायें आ सकती है लेकिन उन समस्याओं का निदान जातक करने में सफल हो सकता है। खाने-पीने में सावधानी रखें। कोई संपत्ति खरीदना चाहते है तो वर्ष के पहले महीनों की अपेक्षा वर्ष के अन्तिम महीनों में जातक के लिए शुभ स्थितियाँ बन सकती है तभी खरीददारी का निर्णय लें तो उचित रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय लगभग अनुकूल है। अध्ययन में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता का योग बनेगा। समाजिक कार्यों में जातक का मन लगेगा। और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। न्यायालय से सम्बन्धित यदि कोई विवाद होगा तो उसके हल होने का योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव की स्थिति है इसलिए प्रेम-संबंधों से दूर रहें तो अच्छा है नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक संबंध एवं जीवन साथी के बीच थोड़ा तर्क-वितर्क की स्थिति बनेगी। धार्मिक कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यापारियों केलिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। थोड़ा परिश्रम एवं संघर्ष के साथ लाभ की स्थितियाँ बनेगी। नौकरी पेशा वालों के लिए यह वर्ष विशेष शुभ है। उन्नति एवं आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है। पढ़ें वृष का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल।

(Gemini) मिथुन राशि –(का की कू घ ड़ छ के को हा ): इस वर्ष इस राशि वालों पर ढैया चलेगी। शनि आठवें भ्रमण करेगा। इसलिए इस वर्ष इस राशि के लोग सावधानी रखें। लोगों के ऊपर अतिविश्वास से बचें नहीं तो धोखा मिल सकता है। अनावश्यक धन खर्च से भी बचें नहीं तो आर्थिक दबाव बन सकता है। अधिक पूँजी निवेश की दृष्टि से यह वर्ष बहुत अनुकूल नहीं है अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें, वाणी पर संयम रखें। सगे-संबंधियों एवं भाई-बहनों के ताल-मेल में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष थोड़ा संघर्ष वाला रहेगा। अधिक परिश्रम के बाद भी पढ़ाई-लिखाई की परिस्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। प्रेम-संबंध में उतार-चढ़ाव के साथ आपसी ताल-मेल हो सकता है। विवाह को लेकर सहमति बन सकती है। संतान पक्ष से भी थोड़ा तनाव मिल सकता है। कई बिंदुओं पर संतान से तर्क-वितर्क हो सकता है। शत्रु पक्ष से भी परेशानी मिल सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। परिवारिक जीवन की स्थितियाँ सामान्य रहेगी। लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगायें नही तो दबावों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें मिथुन का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल।

(Cancer) कर्क राशि-(ही हू हे हो डा डी डू डे डो): यह वर्ष इस राशि वालों के लिए अत्यधिक संघर्ष के बाद ही फलदायक सिद्ध हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जिससे कोई संपत्ति अर्जित करने का योग बन सकता है। या कोई चिर-प्रतिक्षित वस्तु क्रय करने का योग बन सकता है। रुके कार्य संपन्न हो सकते है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आवेश या उत्तेजना में आकर कोई कार्य करने से बचें। धैर्य में कमी आ सकती है जातक यदि भूमि वाहन एवं मकान का क्रय-विक्रय करना चाहता है तो उसके लिए स्थितियाँ शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए भी यह समय अनुकूल है। राजनीति में उन्नति का अवसर मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। नहीं तो वे स्वास्थ्य संबंधित परेशानी में आ सकते है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। घूमन-फिरने का अवसर मिलेगा। धार्मिक यात्रा का भी योग बनेगा। संतान की परेशानियाँ कम होगी। जातक को सहयोग मिलेगा। बड़े लोगों से ताल-मेल बन सकता है। जिससे जातक कोई बड़ा कार्य करने में सफल हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से यह वर्ष मिलाजुला रहेगा लेकिन जातक यदि परिश्रम करेगा तो व्यापार में बड़े लाभ की स्थिति भी बन सकती है। पढ़ें कर्क का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल।

(Leo) सिंह राशि- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे): इस राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष लाभकारी स्थिति में रहेगा। लाभ के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनेगी। परिवारिक सहयोग एवं सुख बढ़ेगा। ईष्ट मित्रों एवं बड़े लोगों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में आने वाली परेशानियाँ कम होगीं। लोगों का निरन्तर सहयोग बना रहेगा। रुका धन मिलेगा। आर्थिक क्षेत्रों में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। मनोरंजन के साधन के लिए जातक क्रय-विक्रय करेगा। घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें यदि कोई संपत्ति खरीदना चाहते तो यह वर्ष अनुकूल रहेगा। माता-पिता के साथ कोई यात्रा या धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग है। प्रेम-संबंधों में ताल-मेल बढ़ेगा और रागात्मक संबंधों में सुधार होगा। जीवन साथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। नौकरी वालों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। लाभकारी स्थितियाँ बनेगीं। व्यापार की दृष्टि से भी समय अनुकूल है। व्यापार में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। धार्मक कार्य करने का अवसर भी जातक को मिल सकता है। पढ़ें सिंह का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल।

(Virgo) कन्या राशि- (टो पा पी पू ष ण ठ पे पो): इस वर्ष जातक की प्रगति थोड़ी धीमी गति से होगी लेकिन जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगें। स्वास्थ्य पर सावधानी बनायें रखें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ सकती है। आर्थिक मामलों में यह वर्ष सामान्य एवं संघर्षशील रह सकता है। अधिक खर्च से बचें वैसे भूमि एवं भवन खरीदने का योग बन सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें नहीं तो बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। नौकरी पेशा वालों को लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। व्यापारियों के लिए यह वर्ष संघर्ष के साथ आगे बढ़ने वाला है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगायें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के कार्यों में धीमी गति से प्रगति का योग बन सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए यह वर्ष थोड़ा अनुकूल हो सकता है। बोनस मिल सकता है। परिवार से मतभेद सुधरेगें और सहयोग बढ़ेगा। पढ़ें मेष का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल। पढ़ें कन्‍या का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल।

(Libra) तुला राशि – ( रा री रू रे रो ता ती तू ते ): इस राशि वालों पर थोड़ी शनि की कुदृष्टि रहेगी लेकिन सोच-समझकर कार्य करने से गतिशीलता बनी रहेगी। कोई बड़ा कार्य भी संपन्न हो सकता है। छोटी-मोटी यात्रा का भी योग है। किसी पर सोच-समझकर ही विश्वास करें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचें वाणी पर संयम रखें। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा जिससे जातक उन्नति करने में सफल हो सकता है। जमीन-जायाजात के क्रय-विक्रय से लाभकारी स्थितियाँ बन सकती है। माता-पिता से लगाव बनायें रखें। नहीं तो किसी बात के कारण मतभेद या भ्रम की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष थोड़ा संघर्षमय रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में रुचि कम लगेगी। संतान पक्ष से भी सहयोग मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रहेगी।कोर्ट कचहरी के कार्यों में थोड़ा तनाव की स्थिति रहेगी। विरोधियों से सहमति या मित्रता हो सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य स्थिति वाला रहेगा। लाभ में थोड़ी कमी आयेगी इसलिए रणनीति से काम लें। पढ़ें तुला का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल।

(Scorpio) वृश्चिक राशि – ( तो ना नी नू ने नो या यी यू): इस राशि वालों के लिए यह वर्ष लगभग अनुकूल रहेगा। लम्बे समय से चली आ रही परेशानियों का अन्त होगा। यह वर्ष अधिकांशतः लाभकारी एवं उन्नतिशील स्थिति बनायें रखने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित सावधानी रखें। इस राशि वालों के लिए यह वर्ष लाभकारी रहेगा। आय के नवीन स्रोत बनेगें। भिन्न-भिन्न स्रोतों से आय की स्थिति बनी रहेगी। बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सहयोग एवं प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा। न्यायालय के क्षेत्र में प्रगतिशील स्थितियाँ बनी रहेगी। नियम-संयम से जीने का अवसर मिलेगा। जिससे जातक उन्नति करने में सफल हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में भी अनुकूल स्थितियाँ बनेगी। आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय के दृष्टि से वर्ष अनुकूल है। लाभकारी स्थितियाँ बनेगीं। नये व्यवसाय की शुरुआत भी लाभप्रद रहेगी। पढ़ें वृश्चिक का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल।

(Sagittarius) धनु राशि –(ये यो भा भी भू ध फ ढ भे): इस वर्ष इस राशि वालों के के लिए साढ़े-साती का उतरता दौर रहेगा। जातक के पैरों पर शनि का प्रभाव ज्यादा रहेगा। अनावश्यक भागदौड़ एवं कार्यों में अनावश्यक देरी हो सकती है। बने हुए कार्य रुक सकते है या उनमें विलम्भ की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक मानसिक कष्ट एवं तनाव का सामना करना पड़ सकता है। चोट-चपेट से सावधान रहें। विरोधियों से अनावश्यक तर्क-वितर्क न करें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक भागदौड़ एवं खर्चे की अधिकता के कारण थोड़ी परेशानी रहेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनायें रखने का प्रयास करें। वर्ष का मध्य थोड़ा संघर्षों वाला रहेगा। भागदौड़ एवं खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन वर्ष के मध्य के बाद आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाई बहनों एवं परिवारजनों की उन्नति का योग है। खाने-पीने में सावधानी रखें। घरेलू खान-पान में ज्यादा रुचि लें बाहरी खान-पान से बचें। भूमि मकान एवं वाहन खरदीने एवं बेचने में थोड़ा परेशानी का योग है। सूझ-बूझ से काम लें। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें। व्यापारियों के लिए यह वर्ष विस्तार देने वाला होगा। नौकरी में लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। भविष्य के लिए भी नौकरी एवं व्यापार में लाभकारी स्थिति बनने का संकेत है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीच दीपक जलायें जिससे आर्थिक परेशानियाँ कम आयेगी।कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। पढ़ें धनु का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल।

(Capricorn) मकर राशि –(भो जा जी खी खू खे खो गा गी): इस राशि वालों पर साढ़े साती का प्रभाव शरीर के मध्य भाग अर्थात ह्रदय पर रहेगा। ब्लडप्रेशर भय के कारण तनाव मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में थोड़ी परेशानी की स्थिति आ सकती है। स्थान परिवर्तन या नौकरी में हस्तानान्तरण की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधित भी छोटी-मोटी परेशानी का योग है इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। जातक अपने व्यवहार एवं मेलजोल से सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि पाने में सफल हो सकता है। माता-पिता का सहयोग एवं स्नेह मिलेगा। प्रेम-प्रसंग के क्षेत्र में थोड़ा संयम बनायें रखें नहीं तो मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। संतान के पक्ष के साथ भी भावात्मक ताल-मेल बनायें रखें। वैवाहिक जीवन में थोड़ा वैचारिक मतभेद का योग है इसलिए पति पत्नी सूझ-बूझ से काम लें। विद्यार्थियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। कड़ी मेहनत से ही पढ़ाई में सफलता का योग बन सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय संघर्ष एवं सूझबूझ से व्यापार करने का है। शिथिलता व्यापार में हानि पहुँचा सकती है। पढ़ें मकर का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल।

(Aquarius) कुंभ राशि – (गू गे गो सा सी सू से सो दा ): इस वर्ष कुंभ राशि वालों पर साढ़े-साती का प्रारम्भ रहेगा। साढ़े-साती का प्रभाव इस राशि वालों के लिए सिर पर रहेगा। इसलिए मानसिक कष्ठ एवं अनावश्यक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-साधनों में अधिक या अनावश्यक खर्च का योग बन सकता है। सावधानी बनायें रखें। भौतिक सुख-साधनों पर अधिक खर्च से बचें। घरेलू समस्याओं का समाधान करने में जातक सफल हो सकता है। धैर्य एवं सूझ-बूझ से काम लें। क्रय-विक्रय जमीन-जायजात एवं वाहन के क्रय-विक्रय में सोच-समझकर आगे बढ़े। संतान पक्ष से थोड़ा मतभेद की स्थिति है। न्यायालय के मामलों में खर्च बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी थोड़ा उदासीनता महसूस कर सकते है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष थोड़ा अच्छा रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में जिज्ञासा बढ़ेगी। कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। व्यापार में लाभकारी स्थितियाँ बनेगी लेकिन नौकरी वालों पर थोड़ा दबाव बना रह सकता है। पत्नी के स्वस्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। पढ़ें कुंभ का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल।

(Pisces) मीन राशि –(दी दू थ झ ञ दे दो चा ची): इस वर्ष इस राशि वालों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। रुका हुआ धन या बड़ी आय के कारण बड़े धन लाभ की स्थिति बन सकती है। घर परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते है। देश-विदेश में घूमने का अवसर मिल सकता है। जातक यदि प्रयास करें तो विदेशों से भी लाभकारी स्थितियाँ बना सकता है। जातक यदि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगा तो आर्थिक उन्नति के साथ बड़े लाभ की स्थिति भी बन सकती है। संगीत कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ सौहार्द बढ़ेगा। नवीन संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। ऋण लेन-देने में भी अनुकूल स्थितियाँ बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी जातक का मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से भी अनुकूल स्थितियाँ बनेगी। विरोधियों का दबाव कम होगा या विरोधी परास्त होगें। दाम्पत्य जीवन में खुशी का वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में भी विशेष उन्नति का योग बन सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए भी प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। व्यापार से जुडे लोगों के लिए भी यह वर्ष अनुकूल रहेगा। बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद रहेगा। पढ़ें मीन का विस्‍तृत वार्षिक राशिफल।

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Posted By: Chandramohan Mishra