डीपीएस में वार्षिक खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाडि़यों का हौसला

ALLAHABAD: नैनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम सुहास एलवाई व विशिष्ट अतिथि प्रो। आरके उपाध्याय ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ। सुजाता सिंह व सोनू सिंह राघव ने किया। इस दौरान छात्र व छात्राओं की प्रस्तुति देख सभी पुलकित रहे।

बताया गया खेल का महत्व

प्राचार्य डॉ। सुजाता सिंह ने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में बताया। इसके पूर्व छात्र व छात्राओं ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। जिसे देख कर उपस्थित अभिभावक व अतिथि मंत्रमुग्ध रहे। शपथ ग्रहण के बाद मीट का आयोजन हुआ। हॉउस प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट, बास्केटबाल, टेनिस, टेबल टेनिस, फुटबाल आदि प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम के समापन की घोषणा मुख्य अतिथि न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने की। इस बीच हुए इंटर हाउस प्रतियोगिता में स्थान वालों को ट्राफी व सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। जजेज ने यमुना हाउस को सर्वश्रेष्ठ सम्मान से नवाजा, वहीं सर्व श्रेष्ठ एथलीट का सम्मन मनोज दीक्षित व विदुषी सिंह ने हासिल किया। अतिथियों ने खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाया।

Posted By: Inextlive