आसाराम रेप केस मामले में गवाह बने 35 वर्षीय कृपाल सिंह पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले के बाद से कृपाल सिंह के परिजन बुरी तरह दहशत में हैं।

गवाह पर जानलेवा हमला
आसाराम मामले में कृपाल सिंह नामक 35 वर्षीय गवाह पर जानलेवा हमला होने की घटना सामले आई है। गवाह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हमला आसाराम के इशारे पर कराया गया है। हमले से घायल कृपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है।

सेवादारों में शामिल थे कृपाल सिंह

आसाराम बापू के आश्रम में पिछले 12 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे गवाह कृपाल सिंह ने 12 साल पहले इस मामले में पीड़ित लड़की के साथ ही दीक्षा ली थी। वह आश्रम के प्रमुख सेवादारों में से एक था लेकिन रेप का मामला सामने आने के बाद वह इस मामले में गवाह बन गया। ज्ञात हो कि आसाराम पर इससे पहले भी गवाहों को बरगलाने और उन्हें प्रभावित करने के आरोप लग चुके हैं। उनकी जमानत याचिका भी इसी आधार पर खारिज की गई थी कि वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। रेप के मामले में 2013 में अरेस्ट होने के बाद से आसाराम अब तक जेल में बंद हैं।

Hindi News from India News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra