- लार्वा को खत्म करने के लिए हर दिन चार वार्डो में चलेगा अभियान

- नगर निगम ने बनाया फुल प्रूफ प्लान, सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होगा कैंपेन

बरेली : डेंगू को रोकने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। एंटीलार्वा स्प्रे कैंपने शुरू किया जा रहा है। इसके लिए फुल प्रूफ प्लानिंग की गई है। इसके तहत हर दिन चार वार्डो में अभियान चलाया जाएगा।

इस तरह चलेगा कैंपेन

हर दिन सुबह साढ़े आठ बजे से अभियान शुरू होगा। नगर निगम की टीम जल भराव वाले स्थानों तालाब, नाले-नाली के किनारे एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव किया जाएगा। दो टीमें इसके लिए लगाई गई हैं। जो पूरे दिन दो-दो वार्डो में जाएंगी। पार्षद टीमों को सर्टिफिकेट देंगे।

8 नवंबर तक चलेगा अभियान

एंटीलार्वा स्प्रे अभियान 8 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत कर दी गई है। पहले दिन नदौसी, मथुरापुर, नवादा हरुनगला वार्ड में अभियान चलाया गया।

डीएम को भेजी गई लिस्ट

अभियान चलाने के लिए वार्डवार कार्यक्रम फिक्स किया गया है। साथ ही टीम किस डेट को किस एरिया में रहेगी और वहां का कौन पार्षद है, इसकी लिस्ट भी तैयार की गई है। यह डीएम को भेजी गई है।

वर्जन

एंटीलार्वा स्प्रे कैंपेन के लिए कार्यक्रम तय किया गया है। डेंगू पेशेंट मिलने या फिर शिकायत पर दोबारा स्प्रे कराया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं, जो हर दिन चार वार्डो में स्प्रे करेंगी

- सैमुअल पॉल एन, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive