बॉलीवुड एक्‍टर अनुपम खेर के घर पर अब खुशियों की शहनाई बजने वाली है। खबर है कि अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने अपनी महिला मित्र प्रिया सिंह से एक निजी समारोह के दौरान सगाई कर ली।

ऐसी है जानकारी
जानकारी है कि इस समारोह में सिकंदर के माता-पिता अनुपम खेर और किरण खेर भी मौजूद थे। उनके संग यहां एक्टर अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन सरीखे सितारों ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। इनके अलावा जया बच्चन और पामेला चोपड़ा ने भी शिरकत की और इस वाक्ये के गवाह बने।

ऐसे हुआ सबकुछ

बताया गया है कि मौके पर सिकंदर खेर ने प्रिया को अंगूठी पहनाई। इसपर प्रिया ने भी उनको अंगूठी पहनाकर सगाई को स्वीकार किया। बता दें कि प्रिया इंटीरियर डिजायनर कविता सिंह और उद्योगपति जसजीत सिंह की बेटी हैं। इसके अलावा रिश्ते में प्रिया एक्ट्रेस सोनम कपूर की मौसेरी बहन भी हैं।
अनुपम खेर ने दी जानकारी
बेटे की सगाई की खबर को लेकर अनुपम खेर ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस खास मौके पर उनके बेटे में प्रिया के साथ सगाई कर ली है। मौके पर मौजूद फिल्मी सितारों ने इस जोड़े को बधाई दी।

Happy to share that our dearest @sikandarbk got engaged to wonderful Priya Singh, d/o dear Jasjit & Kavita Singh.:) pic.twitter.com/zkRxbD5EET

— Anupam Kher (@AnupamPkher) January 30, 2016inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma