फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से पुलिस ने गुरुवार को याैन शोषण के मामले में पूछताछ की। इसके बाद उनकी वकील ने कहा कि अभिनेत्री द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और झूठे हैं। अनुराग कश्यप ने एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


मुंबई (एएनआई)। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के वकील ने शुक्रवार को आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कश्यप ने याैन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की मांग की है। एक अभिनेत्री ने पिछले महीने अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में पूछताछ के लिए कश्यप कल मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पेश हुए थे। अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी ने कहा अनुराग कश्यप ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ आपराधिक न्याय प्रणाली का दुरुपयोग करने और गलत उद्देश्य से मी टू मूवमेंट को हाईजैक करने के लिए गंभीर कार्रवाई की मांग करता है। अभिनेत्री का आरोप कश्यप ने बुलाया था घर
वहीं वर्सोवा पुलिस स्टेशन की एक टीम एक्ट्रेस कल गुरुवार को अभिनेत्री को मेडिकल परीक्षण के लिए मुंबई के अंधेरी के सरकारी अस्पताल ले गई। अभिनेत्री ने 20 सितंबर को कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और बाद में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एएनआई से बात करते हुए, उसने कहा था कि पांच साल पहले मैं काम को लेकर अनुराग कश्यप से मिली थी। उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया था और यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।अनुराग कश्यप पर इन धाराओं में दर्ज हुआ केसबता दें कि अनुराग कश्यप के खिलाफ आईपीसी की 376 (आई) (दुष्कर्म), 354 (महिला की शीलता भंग करने के इरादे के साथ उसका शोषण करना या आपराधिक दबाव डालना), 341 (गलत तरीके से नियंत्रण करना) और 342 (गलत तरीके से रोकना) धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हालांकि एक्ट्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप शुरू से खारिज करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि उन पर लगाए सारे आरोप निराधार है।

Posted By: Shweta Mishra