केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय दल के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी है। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 61 मेडल जीते हैं। इनमें 22 गोल्ड 16 सिल्वर और 23 कांस्य पदक शामिल हैं।


नई दिल्ली (एएनआई)। खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'द टार्गेट ओलंपिक पोडियम' और 'खेलो इंडिया' पहल के तहत खिलाड़ियों को विदेश में रहकर प्रशिक्षण की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और वे विदेशों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वेटलिफ्टिंग से लेकर कुश्ती तक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एक दिन पहले क्रिकेट में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। वे तकरीबन गोल्ड जीत ही गए थे फिर भी उन्होंने उम्दा खेल दिखाया। हम खिलाड़ियों का सम्मान करने के लिए उनका इंतजार कर रहे हैं। भारत पदक तालिका में 22 गोल्ड के साथ चौथे पायदान पर रहा। 67 गोल्ड के साथ आस्ट्रेलिया पहले, 57 गोल्ड के साथ इंग्लैंड दूसरे और 26 गोल्ड मेडल के साथ कनाडा तीसरे नंबर पर रहा।वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने झटके 10 पदक


काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में इस वर्ष भारत ने 61 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह शानदार प्रदर्शन तब रहा जब काॅमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग की स्पर्धा नहीं हुई। निशानेबाजी में भारत का मजबूत रिकाॅर्ड रहा है। 2022 के काॅमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर खाता खोला। वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ी हावी रहे और इस स्पर्धा में कुल 10 पदक अपने नाम कर लिए। इसमें महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू , पुरुषों का 67 किलोग्राम वर्ग में जेरेमी लालरिनुंगा और पुरुषों के 73 किलोग्राम वर्ग में अचिंता शूलिक के गोल्ड मेडल शामिल रहे।12 में 6 मेडल कुश्ती में मिला गोल्डकुश्ती में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। भारतीय दल ने 12 विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और हरएक में पदक हासिल किया। 12 में से छह मेडल गोल्ड रहे। पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में बजरंग पुनिया, महिलाओं के 62 किलोग्राम वर्ग में साक्षी मलिक, पुरुषों के 86 किलोग्राम वर्ग में दीपक पुनिया, पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग में रवि दहिया, महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में विनेश फोगाट और पुरुषों के 74 किलोग्राम वर्ग में नवीन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।लाॅन बाॅल्स में दक्षिण अफ्रीका को हरा पहली बार जीत

बाॅक्सिंग में भारतीय खिलाड़ी हावी रहे। इसमें उन्होंने कुल सात मेडल अपने नाम किए। इनमें तीन गोल्ड मेडल शामिल थे। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में नीतू घंगासी, महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग में निखत जरीन और पुरुषों के 51 किलोग्राम वर्ग में अमित पंघाल ने स्वर्ण पदक जीता। भारतीय खिलाड़ियों ने लाॅन बाॅल्स में स्वर्ण पदक अपने नाम कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस खेल में भारत को पहली बार मेडल मिला। रूपा रानी टिर्की, नयनमोनी सैकिया, लवली चौबे और पिंकी सिंह ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 17-10 से हराया।हाॅकी में भारत को सिल्वर से करना पड़ा संतोषकाॅमनवेल्थ गेम में भारतीय महिला क्रिकेटरों ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया से 9 रन से हारकर थोड़ निराश जरूर कर दिया था। भारतीय महिला हाॅकी टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। तीसरे नंबर के लिए हुए मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर यह पदक अपने नाम किया था। एथलेटिक्स में भारत को आठ पदक, टेबल टेनिस में पांच, बैडमिंटन में तीन, जूडो में तीन, लाॅन बाॅल्स और स्क्वाॅश में दो तथा पैरा पावरलिफ्टिंग में एक मेडल मिला। हाॅकी में भारत को आस्ट्रेलिया से 7-0 से हारकर सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh