टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों घर पर आराम फरमा रहे। पहली बार होगा जब विराट को शादी के बाद अनुष्का के साथ इतना लंबा समय बिताने का मौका मिला। घर पर दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ यूं टाइम पास कर रहे। इसका एक वीडियो अनुष्का ने अब शेयर किया है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को परफेक्ट कपल माना जाता है। इसकी वजह है दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री। इनके बीच तालमेल काफी जबरदस्त है। इसका ताजा उदाहरण मिला अनुष्का शर्मा के नए वीडियो से, जिसमें वह दोनों एक क्विज खेलते नजर आ रहे। पहले अनुष्का ने विराट से सिनेमा से जुड़े तीन सवाल पूछे उसके बाद कोहली ने पत्नी से क्रिकेट से जुड़े तीन सवाल पूछे। आपको जानकार हैरानी होगी कि, इस क्विज में अनुष्का ने बाजी मार ली।

विराट-अनुष्का के बीच क्विज
अनुष्का ने विराट से पहला सवाल पूछा कि, पहली हिंदी फीचर फिल्म कौन सी थी। जिसका कोहली सही आसंर नहीं दे पाए। हालांकि बाद में दो सवालों को विराट ने सही उत्तर दिया। वहीं सेकेंड राउंड विराट का था। कोहली ने क्रिकेट को लेकर अनुष्का ने तीन सवाल किए। जिसमें पहला सवाल था कि, क्रिकेट के तीन बेसिक रूल कौन से हैं। इसका अनुष्का ने बहुत ही बढ़िया जवाब दिया। विराट का दूसरा सवाल था कि, होम ऑफ क्रिकेट किस ग्राउंड को कहा जाता है। इस पर अनुष्का ने 'लाॅर्ड्स' का नाम लेकर बाजी मार ली।

View this post on Instagram

@virat.kohli and I took a break with @instagram A 3 Part quiz , lots of laughter and 2 super competitive people... we were suuuuper chill and played by the rules (or not 🤪) Watch to find out who won ! #TakeABreak

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Aug 11, 2020 at 9:35pm PDT

अनुष्का ने मारी बाजी
विराट ने अंतिम सवाल काफी कठिन पूछा। सवाल था कि महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन है। इस पर अनुष्का ने तुरंत झूलन गोस्वामी का नाम लिया। यह आंसर सुन विराट अपनी पत्नी के क्रिकेट की जानकारी को लेकर हैरान रह गए। यही नहीं उन्होंने अनुष्का को इस क्विज का विजेता भी घोषित किया, क्योंकि अनुष्का ने तीनों सवालों का सही जवाब दिया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari