बॉलीवुड की 'परी' एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का ने साल 2008 से शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोडी़' से की थी एक्टिंग की शुरुआत और अब इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। अनुष्का ने अपने जन्मदिन की शुरुआत एक अच्छे काम के साथ की है। उन्होंने अपने बर्थ डे पर खुद को नहीं बल्कि आवारा जानवरों को एक खास तोहफा दिया है। यहां जानें क्या है पूरा मामला...


ये है अनुष्का की ओर से जानवरों को गिफ्ट


मुंबई, प्रेट्र। अनुष्का शर्मा को जानवरों से बहुत लगाव है ये बात तो किसी से भी छुपी नहीं है। इसलिए अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने ये ऐलान किया है कि वो जानवरों के लिए एक सेल्टर होम बनवाएंगी। अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया कि 'मैं जानवरों के लिए सेल्टर बनाऊंगी मुंबई के बाहर- ये जानवरों के लिए एक घर होगा जहां उनको फंसा हुआ महसूस न हो, वो अपनी मर्जी से जी सकते हैं। इस घर में उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा, प्यार दिया जाएगा और उनकी देखभाल की जाएगी। ये हमेशा से मेरा सपना था जो अब पूरा हो रहा है। मैं आपका समय, सपोर्ट और सलाह चाहूंगी ताकि इस जगह को और भी बेहतर बनाया जा सके।' अनुष्का ने ये कहने के बाद सबको ये सलाह दी की हर किसी को ऐसे ही जानवरों का ख्याल रखना चाहिए। ये हैं अनुष्का के अपकमिंग बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स

इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली नई फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ एक्टर वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म यश राज बैनर तले बन रही है। अनुष्का शर्मा की सुई धागा शारत कटारिया के निर्देशन में बन रही फिल्म है। अनुष्का की ये फिल्म 28 सितंबर साल 2018 में रिलीज होगी। बता दें की अनुष्का एक फिल्म जीरो भी आने वाली है जिसमें उनके अपोजिट शाहरुख खान नजर आएंगे। मालूम हो की आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म जीरो इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

बर्थ डे : शादी के बाद अनुष्का ने ऐसे मनाया अपना पहला जन्मदिन, विराट ने दिया ये खास गिफ्टशादी के बाद अनुष्का शर्मा अपने पहले बर्थ डे पर 'सुई धागा' छोड़ विराट कोहली संग यहां करेंगी ग्रैंड पार्टी

Posted By: Vandana Sharma