Photos: विराट को रिसीव करने मुंबई पहुंची अनुष्का, पति को देखते ही लगाया गले
कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मैच खत्म होने के बाद मुंबई अपने घर आ गए। कोहली सेना ने रविवार को ही बांग्लादेश को कोलकाता टेस्ट में पारी और 46 रन से हरा दिया था। मैच जीतते ही विराट सोमवार सुबह घर के लिए निकल पड़े। 25 नवंबर को तड़के सुबह विराट मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, यहां उन्हें पत्नी अनुष्का शर्मा रिसीव करने आई थी।
विराट जैसे ही अनुष्का के सामने आए, वह सीधे गाड़ी में बैठ गए। कार में बैठते ही अनुष्का ने विराट को गले लगाया फिर किस किया। पति को सामने देख अनुष्का काफी खुश नजर आ रही थी।
वैसे बता दें भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज से पहले विराट करीब 15 दिन की छुट्टी बिताकर टीम इंडिया में लौटे थे। विराट ने अपने जन्मदिन के टाइम पूरा समय अनुष्का के साथ बिताया था। तब यह दोनों भूटान गए थे जहां उन्होंने काफी मस्ती की। इसकी कुछ तस्वीरें विरुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी पोस्ट की थी।