बॉलीवुड एक्टर्स के लिए फोर्ब्स मैगजीन में अपना नाम दर्ज कराना बडे़ ही सम्मान की बात मानी जाती है। बॉलीवुड की 'परी' एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फोर्ब्स की 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट 2018 में अपना नाम शामिल करा कर बॉलीवुड को गर्व महसूस करने का मौका दिया है। जानें फोर्ब्स के किन पैमानों पर खरा उतरने पर अनुष्का को ये सम्मान दिया गया।


इन लोगों को फोर्ब्स की लिस्ट में मिली जगहफोर्ब्स की लिस्ट में किसी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी का शामिल होना एक सम्मान की बात है। फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल होने के लिए अन्य लोगों से हट कर कुछ अलग करना होता होता है। इस लिस्ट में सिर्फ उन्हीं लोगों का नाम है जिन्होंने कुछ नया करने की कोशिश की। अनुष्का शर्मा समेत फोर्ब्स की लिस्ट में ऐसे कई लोग शामिल हैं जिन्होंने उद्योग जगत और एशिया को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए। बता दें की इस लिस्ट में अंडर 30 में जगह बनाने के लिए करीब 300 लोगों को चुना गया था जिसमें से सिर्फ 30 लोगों को चुन कर सम्मानित किया गया है।'परी' के हिट होने की ये थी बडी़ वजह
हाल ही में अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म परी रिलीज हुई थी। इसमें हॉरर किरदार खुद अनुष्का शर्मा ने भी निभाया था। परी फिल्म में पहली बार ऐसा हुआ था कि कोई बड़ी एक्ट्रेस खुद शैतान की भूमिका निभा रही रही थी। कई लोगों ने फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया तो कुछ को फिल्म खास नहीं लगी। फिलहाल फिल्म से जुडे़ एक सूत्र के मुताबिक फिल्म के हिट होने की बडी़ वजह थी फिल्म में एक सुपरस्टार का हॉरर रोल करना और फिल्म की अच्छी स्क्रिप्ट। जल्द ही बनेगी 'परी' की रिमेकपरी फिल्म एक अलग तरह की हॉरर स्टोरी थी। देखा जाए तो ये एक हॉरर लव स्टोरी थी जो पहले कभी बडे़ पर्दे पर नहीं देखी गई। अब कहा जा रहा है कि जल्द ही परी फिल्म का तमिल भाषा में रिमेक बनेगा। दरअसल तमिल इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स को ये फिल्म और स्क्रिप्ट इतने अच्छे लगे कि उन्होंने तमिल भाषा में इसका रिमेक बनाने की ठान ली है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस बात की घोषणा कर दी जाएगी।  'परी' ने रिलीज से पहले और बाद, दोनों ही जगह की शानदार कमाईपत्नी अनुष्का के साथ किराए के फ्लैट में रह रहे विराट कोहली, 15 लाख रुपये प्रति महीना देते है रेंटविराट-अनुष्का के फैन हैं, तो उनको ऐसे KISS करते पहले नहीं देखा होगा

Posted By: Vandana Sharma