टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा। इसमें अनुष्का पति विराट के हाथों में किस कर रही हैं।

कानपुर। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए गुरुवार का दिन काफी बड़ा और सम्मानजनक रहा। भारतीय कप्तान ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान जिसे अब अरुण जेटली स्टेडियम कहा जाएगा। इसमें कोहली ने अपने नाम के स्टैंड का उद्घाटन किया। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग पहुंचे थे। वेटलिफ्टिंग हॉल में आयोजित शानदार समारोह में कप्तान सहित पूरी भारतीय टीम मौजूद थी। इस बीच अनुष्का के विराट के हाथ की किस करते हुए तस्वीर काफी वायरल हो रही।
अनुष्का ने किया विराट को किस
दिल्ली क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस समारोह में विराट कोहली के अंडर 19 से लेकर भारतीय कप्तान बनने का सफर एनीमेशन के जरिए बताया गया। इस दौरान विराट की जिंदगी से जुड़े कुछ भावुक पलों को भी याद किया गया, जब विराट पिता के निधन के बावजूद दिल्ली के इसी मैदान पर मैच खेलने उतरे थे। इस दौरान अनुष्का भी काफी भावुक हो गईं और उन्होंने सबके सामने विराट के हाथों को चूम लिया।

A sweet, genius and beautiful moment this. #Virushka. pic.twitter.com/WRwno6pHUI

— Anushka Sharma Club. ™ (@ClubAnushka) September 12, 2019


क्रिकेट जगत की फेवरेट जोड़ी
बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को फेवरेट कपल माना जाता है। विराट इस बात को काफी बार कबूल चुके हैं कि अनुष्का के आने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। उन्होंने अपनी सोलमेट से काफी कुछ सीखा। एक वक्त था जब विराट को अनुष्का के नाम पर काफी ट्रोल किया जाने लगा था, उस वक्त विराट के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। तब अनुष्का ने ही भारतीय कप्तान को सहारा दिया था। खैर आज इन दोनों की शादी को करीब दो साल हो गए हैं और अनुष्का से शादी के बाद विराट का बल्ला तो जमकर आग उगल रहा।

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari