इंग्लैंड में सूट पहने और बिंदी लगाकर मैच देखने आईं अनुष्का, सामने आई तस्वीर
अनुष्का के देसी अंदाज ने बनाया दीवानाकानपुर। भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में है। वह अपने पति विराट से मिलने यहां दो हफ्ते पहले आ गई थीं। मैच के दौरान जहां वह पति को चियर करने स्टेडियम पहुंच जातीं। तो वहीं मैदान के बाहर यह कपल खूब मस्ती करता नजर आता। सोशल मीडिया पर इस समय अनुष्का की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही। इसमें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने देसी अंदाज से सबको दीवाना बना दिया।
अक्सर अपने स्टाईलिश ड्रेस और लुक को लेकर चर्चा में रहीं अनुष्का को हाल ही में हुई भारत-इंग्लैंड सीरीज में अलग अवतार में देखा गया। अनुष्का जब मैच देखने स्टेडियम आईं तो वह वेस्टर्न ड्रेस न कैरी करती हुए देसी सूट-सलवार में दिखीं। यही नहीं अनुष्का ने माथे पर बिंदी भी लगाई थी। कानों में झुमके तो और ही खूबसूरत लग रहे थे। विरुष्का के फैंस ने अपने चहेते सितारे का शायद पहली बार ऐसा लुक देखा होगा।
विराट-अनुष्का की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी बहुत है। वह कहीं भी जाते हैं फैंस उन्हें पकड़ ही लेते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे से पहले कोहली ने पत्नी अनुष्का संग खूब शॉपिंग की। विराट शॉपिंग मॉल में अनुष्का का हाथ पकड़े घूम रहे थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं। इंस्टाग्राम पर विराट-अनुष्का की पहले मॉल के अंदर और फिर बाहर निकलते हुए फोटो ली गई है। उनके फैंस के पेज पर ये तस्वीरें तेजी से शेयर हो रहीं।