बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अगली रिलीज होने वाली फिल्म है 'सुल्तान'। फिल्‍म को लेकर फिल्मी गलियारों में चर्चा बेहद जोरों पर है। इसका कारण है कि इसमें सलमान पहली बार एक रेसलर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्‍म में उनके साथ नजर आने वाली हैं अनुष्‍का शर्मा। इसके अलावा खबर है कि फिल्‍म के लिए अनुष्‍का इन दिनों पसीना बहाने में लगी हुई हैं।

ऐसी है जानकारी
बता दें कि सलमान ने भी इस फिल्म के लिए खास मेहनत की है। उन्होंने न सिर्फ अपना वजन बढ़ाया है, बल्कि लुक में भी बदलाव किया है। इसके अलावा बात करें फिल्म की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की। उन्होंने भी फिल्म में अपने किरदार को सजीवता देने के लिए खास मेहनत की है।
साबित किया कुछ इस तरह
अब सवाल उठता है कि उन्होंने ऐसा क्या कर दिया है। दरअसल अनुष्का शर्मा भी खुद को बदलने के मामले में जरा भी पीछे नहीं हैं। खबरों के मुताबिक वह कड़ी मेहनत में लगी हुई हैं। अपनी इस मेहनत को लेकर उन्होंने खुद कुछ फोटो इस बात को साबित करने के लिए सोशल मीडिया में पोस्ट की है।

#Wrestling #Training #Sultan 👊🏻 pic.twitter.com/knEiNrohiW

— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) February 10, 2016

No pain no gain so just train 👊🏻💪😁 #Wrestling #Sultan #Training pic.twitter.com/AN2lwKnHHL

— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) February 10, 2016


ऐसा लिखा अनुष्का ने
सोशल मीडिया पर अनुष्का ने लिखा है कि नो गेन विदाउट पेन। इसके साथ ही अनुष्का ने एक फोटो भी शेयर की है। इसमें अनुष्का शर्मा रेसलिंग के दाव सीखते दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उनकी मेहनत और लुक को देखते ही आप समझ जाएंगे कि वह इन दिनों कितना पसीना बहाने में लगी हुई हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma