विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को आज चार साल हो गए। चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर अनुष्का ने पति विराट के साथ के अभी तक के सफर को काफी यादगार बताया। साथ ही एक्ट्रेस ने पति के साथ की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आज चौथी वेडिंग एनिवर्सरी है। इस मौके पर अनुष्का ने पति के साथ की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की। साथ ही पति के लिए एक प्यारा नोट लिखा, 'कोई आसान रास्ता नहीं है, कोई शॉर्टकट घर नहीं है। आपका पसंदीदा गीत और शब्द जो आपको हमेशा जीवित रखते हैं। ये शब्द रिश्तों सहित हर चीज के लिए सही हैं। धारणाओं और चकाचौंध से भरी दुनिया में आप जिस तरह के व्यक्ति हैं, उसके लिए जबरदस्त साहस चाहिए। तुम सबसे सुरक्षित आदमी हो जिसे मैं जानती हूँ! जैसा कि मैंने पहले कहा, भाग्यशाली वे हैं जो वास्तव में आपको वास्तविक जानते हैं।'

View this post on Instagram A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का ने शेयर की तस्वीरें
विराट के लिए एक प्यारा मैसेज लिखने के साथ अनुष्का ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वह काफी अलग है। इसमें विराट के किचन में बर्तन धोने से लेकर बेटी वामिका को घुमाने ले जाते हुए, क्रिसमस पर सांता क्लॉज के साथ तस्वीरें क्लिक करने के अलावा कई अनदेखी फोटोज अनुष्का ने फैंस के साथ साझा की। अनुष्का और विराट ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी रचाई थरी। यह जोड़ा इस साल जनवरी में वामिका के माता-पिता बने। वामिका के जन्म के बाद, दंपति ने पपराजी को अपनी बेटी की तस्वीरें क्लिक या प्रकाशित नहीं करने के लिए कहा और यहां तक ​​कि धन्यवाद के प्रतीक के रूप में उन्हें हैम्पर्स भी भेजे।

View this post on Instagram A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

बेटी की अभी भी नहीं दिखाई शक्ल
बता दें विराट-अनुष्का की बेटी की शक्ल किसी ने नहीं देखी है। दोनों कपल ने डिसीजन लिया है कि जब तक उनकी बेटी समझदार नहीं हो जाती वह उसकी तस्वीर शेयर नहीं करेंगे। कुछ दिनों पहले विराट ने साफ कह दिया है कि, वह और अनुष्का अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करेंगे। विराट के साथ सवाल-जवाब के सेशन में एक फैंस ने वमिका की झलक देखने को कहा था। इस पर विराट ने जवाब दिया, 'नहीं, माता-पिता होने के नाते मैंने और अनुष्का ने फैसला लिया है कि वमिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर तब तक शेयर नहीं करेंगे, जब तक वह समझदार नहीं हो जाती। इसके बाद उसकी मर्जी।' यही नहीं विराट ने इस दौरान वमिका का अर्थ भी बताया। दरअसल यह मां दुर्गा का नाम है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari