Virat-Anushka-Vamika in Vrindavan Ashram: स्‍टार इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और एक्टर अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका कोहली के साथ वृंदावन में दर्शन करने पहुंचे। यहां के आश्रम में उनका एक क्‍यूट वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Virat-Anushka-Vamika in Vrindavan Ashram: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्टर अनुष्का शर्मा हाल ही में दुबई में नया साल मनाने के बाद भारत लौटे और वो अपनी बेटी वामिका के साथ वृंदावन पहुंचे। इस दौरान कपल ने वृंदावन के एक प्रसिद्ध संत के आश्रम जाकर उनके दर्शन भी किए। बता दें कि विराट और अनुष्का भले ही स्‍टार सेलेब्रिटी हों, पर धर्म और आध्‍यात्मिक मामलों में उनका झुकाव आम लोगों की तरह आसानी से देखा जा सकता है।