फिल्‍म अभिनेत्री अनुष्‍का शेट्टी और लीजेंड्री एक्‍टर कमल हसन का जन्‍मदिन एक ही दिन 7 नवंबर को पड़ता है। दोनों साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के मशहूर कलाकार हैं। एक वक्‍त ऐसा था जब इन दोनों का इस वजह से आपस में नाम जुड़ा था।


अनुष्का ने ठुकराया था कमल हसन का ऑफरबाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का आज 36वां जन्मदिन है, वहीं कमल हसन पूरे 63 साल के हो गए। दोनों का जन्म 7 नवंबर को हुआ था। यह दोनों सितारे सिर्फ जन्मतिथि को लेकर ही नहीं एक वजह से और चर्चा में आए थे। यह बात साल 2011 की है जब एक खबर ने खलबली मचा दी थी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जहां हर कोई कमल हसन के साथ काम करने का सपना देखता है, वहीं अनुष्का ने उनका एक ऑफर ठुकरा दिया था। फिल्म हुई थी सुपरहिट
अनुष्का के इंकार के बाद कमल हसन ने अभिनेत्री पूजा कुमार को साइन कर लिया। फिल्म 'विश्वरूपम' 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें मुख्य भूमिका कमल हसन, शेखर कपूर, राहुल बोस और जयदीप अहलावत ने निभाई थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। कमल इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी लेकर आ रहे हैं, जो 2017 में रिलीज होगा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari