April Monthly Horoscope 2021 in Hindi : ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् 'डॉ. त्रिलोकीनाथ' ने साल 2021 के चौथे महीने यानि अप्रैल का मासिक राशिफल विस्तारपूर्वक बताया है। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर पढ़ें अपना राशिफल और अपनी जिंदगी को दें बेहतर दिशा।

April Monthly Horoscope 2021 - मेष (Aries) : अप्रैल माह इस राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। बड़े व्यापारियों से मेल-जोल होगी। कोई बड़ा कार्य या बड़े व्यापार की स्थिति बनेगीं। लाभ की स्थिति भी अनुकूल रहेगी। जातक अपने व्यापार को बड़ा आकार देने में सफल होगा इसलिए धन संचय करने में जातक सफल हो सकता है। संतान सुख या संतानों का सहयोग प्राप्त होगा। ईष्ट मित्र जातक के कार्यों में सहयोग करेगें। जिससे कार्य में आने वाली बाधायें या परेशानियाँ कम होगीं। जातक के कार्य पटरी पर आयेगें। महीने के अन्तिम सप्ताह में कुछ मानसिक परेशानियाँ आयेगीं। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कुशल रणनीति एवं सूझ-बूझ से कार्य करने पर इस माह इस राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। और बड़े लाभ की स्थिति बनेगी।

वृष (Taurus) : जातक के परिवार में भाई-बहनों की उन्नति होगी। पारिवारिक गतिविधियाँ अनुकूल एवं सुखमय रहेगीं। भूमि-भवन वाहन एवं मकान की खरीददारी में सोच-समझकर ही निर्णय लें नहीं तो परेशानी या हानि की स्थिति बन सकती है। यह माह सामान्य सफलतादायी सिद्ध होगा लेकिन शुक्र ग्रह परिश्रम से धन संग्रह करा सकता है। अष्टमेश शनि स्वास्थ्य संबंधित परेशानी दे सकता है इसलिए सावधानी बनाये रखें। अनावश्यक भागदौड़ एवं खर्चे का योग बना सकता है सावधानी रखें। सोच-समझकर कार्य करें। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। जिससे स्थितियाँ पटरी पर आयगीं और जातक को राहत मिलेगी।

मिथुन (Gemini) : स्त्री से मदभेद या स्त्री को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है या स्त्री के कारण अन्य कोई पीढ़ा मिल सकती है। यह माह शुभ-अशुभ मिश्रित फलदायक होगा। अत्यधिक खर्चों के कारण परेशानियाँ आयेगीं। बाहरी संबंधों में भी थोड़ा दबाव बनेगा। ईष्ट मित्रों से अनावश्यक मतभेद की स्थितियाँ बनेगीं। भाई बहनों एवं सगे संबंधियों के सुख में कमी का अनुभव होगा। व्यवसाय में व्यय की अधिकता होगी उसके अपेक्षा लाभ कम होगा लेकिन व्यापार की आधारशिला मजबूत होगी और भविष्य की दृष्टि से व्यापार की पैठ मजबूत बनेगी। आने वाले महीनों में इसकी लाभप्रद स्थितियाँ दिखाई देने लगेगीं। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान बनाये रखें।

कर्क (Cancer) : जातक यदि नौकरी करता होगा तो नौकरी में हस्तानान्तरण का योग बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी अनावश्यक तर्क एवं मतभेद की स्थिति बन सकती है।शारीरिक कष्ट रहेगा। मित्रों संबंधियों एवं श्रेष्टजनों से अनावश्यक विरोध या तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रोजी-रोजगार वाले स्थान से परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। अऩावश्यक विरोध बन सकता है। मानसिक व्यथा की स्थिति आ सकती है। किसी के द्वारा नजरअंदाज या अनादर के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय थोड़ा दबापूर्ण रहेगा।आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। व्यापार में सोच-समझकर सक्रियता बनाये।

सिंह (Leo) : इस माह संतान से अनावश्यक मतभेद एवं तनाव मिल सकता है लेकिन न्यायालय के कार्यों में विजयश्री मिल सकती है। जिससे तनावों में कमी आयेगी। यह माह श्रम से संघर्ष करने पर सफलतादायक हो सकता है। कृषि व्यापार नौकरी की स्थिति में सुधार होगा। नवीन कार्यों की योजना बनेगी जिससे समस्याओं का भी समाधान होगा। जातक अपने कठिन परिश्रम से स्वतंत्र कार्य क्षेत्र को विस्तार देने में सफल हो सकता है। कृष्टि एवं नौकरी में उत्तरोत्तर सुधार होगा। व्यापारियों के लिए भी समय परिश्रम से आगे बढ़ने वाला है तभी लाभ की स्थितियाँ बन सकती है।

कन्या (Virgo) : इस माह संतान की उन्नति का योग है। विद्यार्थियों के भी पठन पाठन में प्रगति होगी। किसी प्रतियोगिता में भी सफल होने का योग बन सकता है। यह माह सामान्य फलदायक हो सकता है। यद्यपि मानसिक चिंताओं में कमी आयेगी। स्वास्थ्य में सुधार का योग है। घरेलू परेशानी एवं तनाव के कारण जातक परेशान हो सकता है। उदर एवं नेत्र सम्बन्धित कोई परेशानी या रोग की स्थिति बन सकती है। संतान के कारण भी तनाव मिल सकता है। महीने के उत्तरार्ध में मान-सम्मान मे वृद्धि होगी। शत्रुओं पर जातक दबाव बनाने में सफल होगा।

तुला (Libra) : इस माह घरेलू खर्च बढ़ेगें इसलिए सोच-समझकर ही कार्य करें। सट्टा, शेयर एवं लाटरी में धन न लगायें नहीं तो नुकसान का योग बन सकता है। नवीन कार्यों में प्रगति का योग है। शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ने से जातक प्रसन्नचित्त होगा। मुकदमें या शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सफलता मिल सकती है। शुभ कार्यों में धन खर्च करने का योग बन सकता है। व्यापार में लाभ का योग है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। बड़े एवं गुरुजनों के प्रति आस्था बढ़ेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बीच लाभकारी स्थितियाँ बनी रह सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) : इस माह लोगों से मिलजुल कर रहें लेकिन सावधानी रखें। धन जन की हानि का योग है। बाहरी खान-पान से भी बचें। विष,भय या खाने-पीने में कोई विषयुक्त चीजों के प्रयोग के कारण स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है इसलिए सावधान रहें। रोजी-रोजगार के दिशा में अत्य़धिक परिश्रम के बाद अल्पलाभ की स्थिति बन सकती है इसलिए सूझ-बूझ एवं सही दिशा में परिश्रम करें। अनावश्यक एवं व्यर्थ के भागदौड़ के कारण मन खिन्न हो सकता है। शारीरिक शिथिलता का भी योग बन सकता है। अनावश्यक क्रोध या उत्तेजना के कारण स्थितियाँ विषम हो सकती है। क्रोध एवं उत्तेजना में कोई निर्णय न लें नहीं तो बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। नये शास्त्र एवं अध्ययन से मानसिक संकोच की स्थिति बन सकती है। नये वस्त्र एवं आभूषण क्रय करने का योग बन सकता है। यह माह सामान्य रूप से मिलाजुला फलदायी सिद्ध हो सकता है।

धनु (Sagittarius) : इस माह विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें वे धोखा दे सकते है जिससे जातक किसी परेशानी या उलझन में आ सकता है। मुकदमें या न्यायालय से संबंधित कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी। यह माह मिश्रित शुभ-अशुभ फलदायक रहेगा। व्यय एवं लाभ में समानता बनी रहेगी। यद्यपि कुछ महत्वपूर्ण एवं अच्छे लोगों से संपर्क हो सकता है। भाई-बहनों एवं माता-पिता एवं परिजनों का सुख सामान्य रहेगा। यात्रा करने से बचें नहीं तो यात्रा में कष्ट का योग है। सावधानी बनाये रखें। व्यापारियों के लिए यह स्थिति सामान्य से थोड़ा ज्यादा अच्छी है सोच-समझकर किये गये व्यापारिक कार्यों में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) : इस माह अपने सानिध्य या कर्मचारियों से दबाव या कष्ट मिल सकता है। घर के बड़े बुजर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा जिससे जातक को राहत मिलेगी। गृहस्थ जीवन में भी थोडी मानसिक क्लेश की स्थिति रहेगी। परिवार के लोगों के कारण दबाव की स्थिति बन सकती है। रोग ऋण एवं शत्रुओं की वृद्धि के कारण तनाव बना रह सकता है। खान-पान में अनियमिता बन सकती है। जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जीवन की दैनिक दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती है। जोश, क्रोध एवं अनावश्यक तनाव के कारण उत्तेजना में वृद्धि हो सकती है। जातक यदि रचनात्मक क्षेत्र में कुछ करना चाहेगा तो उसे बड़ी सफलता मिल सकती है।

कुंभ (Aquarius) : यह माह विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफलता का भी योग बन सकता है। इस माह परिवार एवं माता-पिता के साथ यात्रा का योग बन सकता है। रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह माह सामान्य फलदायक होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अन्न धन वस्त्र का भी लाभ जातक को प्राप्त हो सकता है। समाजिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को उन्नति या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। संतान से तनाव या पीढ़ा मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह माह सामान्य लाभदायक रहेगा।

मीन (Pisces) : इस माह माता-पिता को कष्ट मिल सकता है । वाहन चालक, मशीनरी समानों के विक्रेताओं को कम लाभ मिल सकता है इसलिए सावधानी से कार्य को आगे बढ़ायें ऋण अदायगी की भी चिंता बनी रह सकती है। स्वार्थी एवं धोखा देने वाले लोगों से बचें। पारिवारिक सदस्यों से कुछ अनबन हो सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें।धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। साहस एवं पराकर्म में वृद्धि होगी। जिससे जातक सक्रिय बना रह सकता है। जीवन के दैनिक दिनचर्या में अस्त-व्यस्त की स्थिति बनी रह सकती है। पारिवारिक जन से सहयोग एवं सुख-शांति मिलती रहेगी जिससे जातक को तनाव से मुक्ति मिल सकती है।

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Posted By: Chandramohan Mishra