बी टाउन में इन दिनों या तो प्रियंका-निक या फिर दीपिका-रणवीर की शादी की चर्चा ही हो रही है। इस बीच एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका का एक साथ स्पॉट होना भी गॉसिप का अहम मुद्दा बना हुआ है। अर्जुन और मलाइका की केमिस्ट्री को करीब से जानने के लिए देखें उनकी ये खास तस्वीरें...


कानपुर। इन दिनों बी टाउन में प्रियंका और दीपिका की शादी के अलावा अर्जुन-मलाइका का सिश्त भी बहुत चर्चा में है। दरअसल अपनी रिलेशनशिपर की चर्चाओं के बीच दोनों मलाइका और अर्जुन अकसर कहीं न कहीं साथ में स्पॉट हो जाते हैं। इस बार एक बार फिर दोनों एक साथ डिनर डेट पर जाते दिखे। इस दौरान अर्जुन भीड़ से मलाइका को जिस तरह प्रोटेक्ट कर रहे थे उसे देख कर तो यही लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो खिचडी़ पक ही रही है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अर्जुन मलाइका को भीड़ बचाने के लिए परेशान हैं। वहीं अर्जुन मलाइका के कंधे पर हाथ रखे भी नजर आ रहे हैं।एक कार में भी हुए हैं स्पॉट
डिनर डेट पर ये कपल कई बार जाते स्पॉट हुआ है। पिछली बार अर्जुन मलाइका के साथ एक ही कार में दिखे थे। हालांकि इन्हें कई बार साथ देख कर लोगों ने इनके रिलेशनशिप के कयास लगा लिए। वहीं मलाइका के एक्स हसबैंड और सलमान के भाई अरबाज भी विदेशी मॉडल जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। फिलहाल डिनर डेट के दौरान मलाइका-अर्जुन साथ में काफी कूल अंदाज में नजर आए। मलाइका ने ब्लू शिमर डेनिम जींस के साथ व्हाइट टी शर्ट पहनी थीं। वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक कलर की बैक कैप टी शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने नजर आए।मलाइका ने अर्जुन संग सेलिब्रेट किया बर्थडेअर्जुन-मलाइका का रिश्ता अब लोगों के सामने आ रहा है। लगता है दोनों ने इसे दुनिया के सामने खुलकर कुबूल न किया हो पर अब वो इसे छिपाने के मूड में भी नहीं है। इसका सबूत है उनका फैशन शोज, टीवी शोज, हॉलीडेज और पार्टीज में साथ जाना। वहीं इन दिनों अर्जुन और मलाइका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें कपल मलाइका के बर्थडे पर रखी गई पार्टी में अपने फ्रेंड्स के साथ एंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा, उनकी दोस्त नताशा पूनावाला, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और विक्रम फडनिस भी शामिल हुए थे। इस कारण अभी नहीं होगी अर्जुन-मलाइका की शादी!किरण राव बर्थडे : जानें आमिर किस तरह पडे़ किरण के प्यार में, शादी से पहले डेढ़ साल रहे लिव इन में

Posted By: Vandana Sharma