पापा के लिए अर्जुन ने निकाला टाइम
इशकजादे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन कपूर को पापा बोनी कपूर की फिल्म में काम करने का समय मिल ही गया है। हालांकि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी, यह अभी तक तय नहीं हो सका है। फिल्म का डायरेक्शन अब्बास-मस्तान करेंगे। फिलहाल अर्जुन, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं।