अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को गुरुवार को अमेजन प्राइम पर प्रीमियर कर दिया गया है। यह फिल्म इसी साल मार्च मे रिलीज होनी थी। मगर फिर इसे टाल दिया गया।

मुंबई (एएनआई)। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की रोमांचक-थ्रिलर 'संदीप और पिंकी फरार' 20 मई, 2021 को प्रीमियर कर दी गई है। गुरुवार को अमेजन प्राइम वीडियो स्ट्रीमिंग ने इस बात की घोषणा की। अमेजन प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर घोषणा की और बताया कि फिल्म भारत और 240+ देशों में रिलीज होगी। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया।

कई बड़े कलाकार हैं इसमें
दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित इस फिल्म में नीना गुप्ता, रघुवीर यादव और जयदीप अहलावत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'संदीप और पिंकी फरार' दो पूरी तरह से अलग व्यक्तियों की कहानी है, जिनका जीवन अचानक आपस में जुड़ जाता है। पिंकेश दहिया या "पिंकी" (अर्जुन कपूर), एक हरियाणवी पुलिस अधिकारी है, जबकि संदीप कौर (परिणीति चोपड़ा) कॉर्पोरेट जगत की एक महत्वाकांक्षी लड़की है।

क्या है कहानी
संदीप( परिणीति चोपड़ा) परिवर्तन नामक बैंक में उच्च पद पर कार्यरत है। वह गोल्ड मेडलिस्ट है। उसने अपने बैंक को बचाने के लिए एक बड़ा स्कैम किया है। लेकिन अब उसका बॉस परिचय उसको इसका मुआवजा देने को तैयार नहीं है। अब संदीप अलग रुख इखितियार करती है। पिंकी( अर्जुन कपूर) सस्पेंडेड पुलिस है, उसे संदीप को मारने की सुपारी मिलती है। यही से कहानी में ट्विस्ट आते हैं। क्या पिंकी संदीप इस पूरे मायाजाल से बच निकलते हैं, या फंसते जाते हैं। निर्देशक ने काफी सारे ट्विस्ट डाले हैं । इन सबके बीच एक प्रेम कहानी पनपती है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari