बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर कभी सलमान खान की बहन अर्पिता के पहले और सच्चे प्यार रहे हैं। चलिए जानते हैं कैसे टूटा इनका रिश्ता।


features@inext.co.inKANPUR: अर्जुन कपूर का नाम पिछले कुछ सालों में कई एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ चुका है। इसके अलावा इस लिस्ट में सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का नाम भी शामिल है। दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत एक दशक पहले हुई थी और दोनों का ये रिश्ता दो साल तक चला था। हालांकि अब दोनों का रिलेशनशिप खत्म हुए काफी समय बीत चुका है और अर्पिता आयुष शर्मा से शादी कर चुकी हैं। मगर एक समय ऐसा था जब अर्पिता और अर्जुन रिलेशनशिप में थे और अर्जुन इसका जिक्र करते सलमान खान से डरते थे। अर्पिता थीं अर्जुन का सच्चा प्यार
एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा था कि अर्पिता के साथ वो अपने जीवन की सबसे पहली रिलेशनशिप में थे। अर्पिता उनका पहला और सच्चा प्यार थीं। एक न्यूजपेपर को दिए गए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था, मेरा पहला और अब तक का सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता के साथ था। जब मैं 18 साल का था तब हम एक-दूसरे को देखने लगे थे। ऐसा दो साल तक चला। मैं पहले से ही सलमान भाई से जुड़ा हुआ था। मगर मैंने प्यार क्यों किया की शूटिंग के दौरान हमारी रिलेशनशिप शुरू हुई। मैं सलमान भाई से डरा हुआ था। इसके बावजूद मैं उनके पास गया और पूरे परिवार को इस बारे में बताया। सलमान से अच्छे नहीं हैं संबंधअर्पिता के परिवार वाले इसके बारे में जानते हुए भी नरम थे। सलमान लोगों की और रिलेशनशप की रिस्पेक्ट करते हैं। अर्जुन ने कहा, 'अर्पिता ने अपनी तरफ से हमारे रिलेशनशिप का खत्म किया। बता दें कि सलमान खान के साथ अर्जुन के संबंध ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं।' दरअसल, सलमान अपने भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का रिश्ते टूटने का जिम्मेदार अर्जुन कपूर को ही मानते हैं। 'दंबग' सलमान नहीं इस फेमस फिल्म के सीक्वल में अब अर्जुन कपूर होंगे लीड एक्टरपरिणीती न होतीं तो अर्जुन नहीं कर पाते ये काम, किया अपनी लाइलाज बीमारी का खुलासा

Posted By: Vandana Sharma