बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें सिर्फ अफवाह निकली। बुधवार रात को अर्जुन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन अफवाहों का खंडन कर दिया।

मुंबई (पीटीआई)। अभिनेता अर्जुन कपूर ने बुधवार को मलाइका के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। अर्जुन ने मॉडल-टीवी हस्ती मलाइका अरोड़ा से अलग होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उनके जीवन में अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स शाम को ऑनलाइन सामने आईं, जिसमें दावा किया गया कि कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और उन्होंने कथित तौर पर चार साल से अधिक समय तक रिश्ते में रहने के बाद अलग होने का फैसला किया है।

View this post on Instagram A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन ने तस्वीर शेयर कर अफवाहों पर लगाया विराम
अपने कथित ब्रेक-अप की अटकलों पर विराम लगाते हुए, 36 वर्षीय अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अरोड़ा के साथ एक मिरर सेल्फी शेयर की। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "फालतू अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। लोगों के लिए शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार।" 48 वर्षीय अरोड़ा ने पोस्ट पर दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया।

अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता किया कंफर्म
हाल के वर्षों में, कपल ने साक्षात्कारों में अपने रिश्ते के बारे में धीरे-धीरे खोला है और अक्सर पारिवारिक समारोहों, फिल्म पार्टियों और छुट्टियों में एक साथ फोटो खिंचवाते हैं। मलाइका जो पहले 19 साल के लिए अभिनेता-निर्माता अरबाज खान से शादी कर चुके थी, उन्होंने अभिनेता के जन्मदिन पर 2019 में अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari