मैं दीपिका की सौतन हूं: अर्जुन कपूर
कानपुर (फीचर डेस्क)। इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी अगली मूवी 'पानीपत', जिसमें वह पेशवा सदाशिवराव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं , के अपने रोल को लेकर वह चर्चा में हैं। आशुतोष गोवारिकर की इस मूवी में उनके साथ कृति सैनन भी नजर आएंगी, जो फिल्म में पार्वतीबाई का रोल करेंगी जबकि संजय दत्त इसमें अहमद शाह अब्दाली का निगेटिव रोल करते दिखेंगे। अर्जुन की इस मूवी का कम्पैरिजन उनके बेस्ट फ्रेंड रणवीर सिंह की संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी मूवीज से किया जा रहा है, जिनके लिए रणवीर के काम की काफी तारीफ की गई थी।जरूरत नहीं पड़ी रणवीर के नजरिए की
ये सवाल उठने पर कि, तो क्या अपनी पीरियड फिल्म के लिए उन्होंने अपने दोस्त से कुछ टिप्स लिए? इसके जवाब में अर्जुन का कहना था, 'आशु सर और संजय सर 'मैग्नम ओपस' फिल्में बनाते हैं लेकिन उनका टेम्परामेंट अलग है। यहां मैंने अपने डायरेक्टर के टेम्परामेंट की रिस्पेक्ट की है। इसीलिए उन्हें रणवीर की हेल्प लेने की जरूरत नहीं पड़ी।दीपिका की सौतन
&2014 में आई गुंडे मूवी में अर्जुन और रणवीर ने साथ काम किया था और वे दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। अपनी दोस्ती के बारे में मजाकिया अंदाज में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि, वे दीपिका (पादुकोण, रणवीर की वाइफ) को अक्सर बताते हैं कि वो दीपिका की सौतन हैं।features@inext.co.in