अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों बी टाउन का सबसे चर्चित कपल है जो अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ कहता तो नहीं पर उनका एक साथ पब्लिक अपीयरेंस देना सब कुछ खुद ही बयां कर देता है। इस बार दोनों न्यू ईयर पार्टी में हाथों में हाथ थामें दिखे। देखें तस्वीरें...


कानपुर। अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते को लेकर बी टाउन में इन दिनों काफी चर्चा है। रिलेशनशिप की खबरों के बीच ये कपल एक साथ नए साल 2019 की पार्टी में शामिल हुआ। इस दौरान कपल एक-दूसरे का हाथ थामें भी नजर आया।- तस्वीरों में अर्जुन, मलाइका की केयर करते दिखे। अर्जुन उनका हाथ पकड़ कर पार्टी जहां हो रही थी, वहां तक ले कर गए। वहीं दोनों के चेहरे पर अपने रिश्ते को छुपाने का डर नहीं दिख रहा था। ऐसा लगा मानों वो दोनों इसके बारे में खुल कर सामने आना चाहते हैं पर सही समय का इंतजार कर रहे हैं।
-
हर बार की तरह इस बार भी दोनों एक ही कार से नए साल की पार्टी में पहुंचे। एक ओर अर्जुन ने ब्लैक कलर की हुडी के साथ ब्लैक जींस पहना था। वहीं मलाइका ने काॅपर कलर की हाई कट डिजाइनर वन पीस के साथ गोल्डन कलर की मैचिंग हील पहनी थी।


-
मालूम हो कि अर्जुन और मलाइका पहली बार साथ में मुंबई के फेमस फैशन वीक में साथ नजर आए थे। माॅडल्स की रैंप वाॅक के दौरान मलाइका और अर्जुन ऑडियंस में साथ बैठे तालियां बजा रहे थे। तबसे इनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चा तेज हो गई।- वहीं अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार परीणिति चोपड़ा के साथ फिल्म 'नमस्ते इंगलैंड' में नजर आए थे। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। वहीं अब वो अपनी अपकमिंग फिल्मों 'पानीपत', 'संदीप' और 'पिंकी फरार' और 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' को लेकर व्यस्त हैं।- वहीं मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अब फिल्मों में आइटम साॅग्स से दूर ही रहती हैं। वहीं इनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं है। हालांकि मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब वो इंटरप्रेन्योर बन रही हैं। मालूम हो पिछले साल उन्होंने मुंबई के एक पाॅस इलाके में अपने जिम काॅर्नर ओपनिंग की थी।अर्जुन-मलाइका वेलेंटाइन डे पर कर सकते हैं गुपचुप कोर्ट मैरिज, ऐसे हुआ इनकी शादी का ये बड़ा खुलासाअर्जुन-मलाइका ने मिल कर लिया ये घर, अब जल्द ही साथ में होंगे शिफ्ट

Posted By: Vandana Sharma